एक्सप्लोरर

2018 के बाद पहली बार VI ने एक महीने में खोए इतने कम यूजर्स, Jio ने जोड़े 32 लाख नए कनेक्शन 

Vi Mobile users: वोडाफोन-आइडिया ने मर्जर के बाद से पहली बार सबसे कम यूजर्स एक महीने में खोए हैं. वहीं, जियो और एयरटेल ने कई लाख यूजर्स इस दौरान जोड़े हैं.

वोडाफोन-आइडिया ने अगस्त 2023 महीने में पहली बार अपने यूजरबेस लॉस को 50,000 से कम में रखा है. ऐसा 2018 में VI के मर्जर के बाद से पहली बार हुआ है जब एक महीने में कंपनी ने सिर्फ 49,782 यूजर्स खोए हैं. ET की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा एकत्रित टेल्को ग्राहक संख्या से ये भी पता चला है कि अगस्त में रिलायंस जियो ने एयरटेल के मुकाबले ज्यादा मोबाइल यूजर्स हासिल या अपने नेटवर्क के साथ जोड़े हैं.

'Jio Bharat' मोबाइल से बढ़े कंपनी के सब्सक्राइबर्स 

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि जियो ने जुलाई में लॉन्च किये अपने कम लागत वाले इंटरनेट-सक्षम फीचर फोन 'जियो भारत' की वजह से राज्य संचालित भारत संचार निगम (BSNL) के बड़े पैमाने पर ग्राहकों को पकड़ लिया और ग्रामीण बाजारों में लाभ कमाया. जियो ने अगस्त महीने में 3.24 मिलियन मोबाइल यूजर्स जोड़े, जबकि एयरटेल ने 1.21 मिलियन अतिरिक्त यूजर्स इस दौरान अपने नेटवर्क के साथ जोड़े. TRAI के डेटा के मुताबिक, बीएसएनएल ने इसी अवधि में 2.22 मिलियन मोबाइल यूजर्स खो दिए हैं.

2018 के बाद से पहली बार कंपनी ने खोए इतने कम यूजर्स 

ट्राई के आंकड़ों से पता चला कि अगस्त में वीआई ने केवल 49,782 मोबाइल यूजर्स खोए हैं. ये कंपनी के लिए एक अच्छा संकेत हैं. VI लगातार अपने यूजरबेस को बनाये रखने और लोगों को आकर्षित करने के लिए पॉकेट फ्रेंडली प्लान लॉन्च कर रही है. कंपनी ने बिंज ऑल नाइट जैसी सुविधा यूजर्स को दी है.
बता दें, मर्जर के बाद से VI के लिए किसी एक महीने में ये सबसे कम यूजर्स हानि है. इससे पहले वोडाफोन-आइडिया ने अक्टूबर 2019 में 1,89,901 यूजर्स खोए थे जो कंपनी के लिए किसी एक महीने में सबसे कम थे.

बढ़ी मोबाइल यूजर्स की संख्या

ट्राई के डेटा के मुताबिक, अगस्त में जियो के मोबाइल यूजर्स बढ़कर 445.73 मिलियन हो गए, जबकि एयरटेल के कुल यूजर्स 376.46 मिलियन हो गए हैं. वहीं, VI के मोबाइल उपयोगकर्ता की संख्या लगभग 228.28 मिलियन पर अनचेंज्ड रही, जबकि बीएसएनएल की संख्या गिरकर 95.83 मिलियन हो गई है. जियो और एयरटेल के यूजर्स बढ़ने और बीएसएनएल के नुकसान के संयोजन से अगस्त के अंत में भारत के मोबाइल यूजर्स की संख्या 0.19% बढ़कर लगभग 1.148 बिलियन हो गई है.  वहीं, समग्र वायरलेस टेली-डेंसिटी जुलाई में 82.38% से मामूली बढ़कर अगस्त में 82.48% हो गई है.

यह भी पढ़ें:

Instagram में मिलेगा iPhone वाला ये फीचर, अब स्टोरी होंगी और आकर्षक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ टाइपिंग नहीं! इन तरीकों से भी कर सकते हैं Keyboard का इस्तेमाल
सिर्फ टाइपिंग नहीं! इन तरीकों से भी कर सकते हैं Keyboard का इस्तेमाल
Laptop का Keyboard साफ करते समय न करें ये गलती, हो सकता है नुकसान
Laptop का Keyboard साफ करते समय न करें ये गलती, हो सकता है नुकसान
इंस्टाग्राम पर किस वक्त पोस्ट करने पर सबसे ज्यादा आते हैं व्यूज?
इंस्टाग्राम पर किस वक्त पोस्ट करने पर सबसे ज्यादा आते हैं व्यूज?
7 अंकों की ये संख्या क्यों हो रही वायरल? गूगल पर खूब सर्च कर रहे लोग
7 अंकों की ये संख्या क्यों हो रही वायरल? गूगल पर खूब सर्च कर रहे लोग

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
क्या मधुमक्खियां अंतरिक्ष में छत्ता बना सकती हैं, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या मधुमक्खियां अंतरिक्ष में छत्ता बना सकती हैं, जानें क्या कहता है विज्ञान?
Embed widget