एक्सप्लोरर

वेलेंटाइन डे ऑफर: iPhone12 mini से लेकर Galaxy S21 तक, इन स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट

अगर आप वेलेंटाइन डे पर कुछ खास खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट से iPhone से लेकर स्मार्टवॉच तक कुछ भी खरीद सकते हैं. आपको गैजेट्स पर अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है.

वेलेंटाइन वीक में हर तरफ प्यार की खुमारी छाई हुई है. आपको जगह-जगह वेलेंटाइन डे स्पेशल ऑफर्स मिल जाएंगे. ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स भी इस मौके पर आपको कई खास ऑफर्स दे रही हैं. कई स्मार्टफोन्स कंपनियां अपने  मोबाइल पर अच्छी डील्स और डिस्काउंट दे रही हैं. आप ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर गैजेट्स पर अच्छा डिस्काउंट पा सकते हैं.

iPhone 12 mini पर डिस्काउंट- अमेजॉन पर iPhone 12 mini डिस्काउंट के बाद 65,900 पर लिस्टेड किया गया है. अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 6,000 रुपये की छूट और एक्सचेंज पर 12,400 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. HDFC का ये ऑफर स्टैंडर्ड iPhone 12 पर भी आपको मिलेगा. आपको iPhone 12 सीरीज खरीदने पर केवल चार्जिंग केबल मिलेगा, एडैप्टर आपको खुद खरीदना होगा. आपको Apple MagSafe चार्जर के लिए 4,500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

Samsung Galaxy S21 5G पर ऑफर- वेलेंटाइन ऑफर में Samsung Galaxy S21 5G पर भी अच्छा ऑफर मिल रहा है. कंपनी की ऑफिशियल साइट पर 8GB + 128GB वेरिएंट आपको 69,999 रुपये में मिलेगा. सैमसंग डेज सेल में कंपनी HDFC बैंक कार्ड्स पर 5,000 रुपये का कैशबैक और एक्सचेंज में 10,000 रुपये तक की छूट का ऑफर भी मिल रहा है.

Samsung Shop ऐप पर आपको एडिशनल 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा. यानि वेलेंटाइन ऑफर में आपको हाल में लॉन्च हुआ Galaxy S21 स्मार्टफोन 60,000 रुपये से भी कम कीमत में पड़ेगा. अमेजॉन पर HDFC कार्ड ऑफर और एक्सचेंज ऑफर में 12,400 रुपये तक की छूट भी मिलेगी. इसके अलावा Galaxy S21 Ultra 5G पर HDFC कार्ड के जरिए शॉपिंग करने पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिल रहा है. वहीं एक्सचेंज ऑफर में खरीदने पर 10,000 रुपये की छूट और 2,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

Xiaomi Mi Watch Revolve- वेलेंटाइन ऑफर में आपको शाओमी की ये शानदार वॉच भी मिल जाएगी. ये वॉच ऑफर में कंपनी की वेबसाइट पर 7,999 रुपये में मिल रही है. भारत में इसे 10,990 रुपये में लॉन्च किया गया था. कंपनी की ओर से इस लिमिटेड पीरियड ऑफर के बारे में जानकारी ट्विटर पर दी गई है. जिसमें वेलेंटाइन्स डे के बाद ऑफर खत्म होने की बात की गई है.

Oppo Reno 5 Pro 5G पर डिस्काउंट- आपको वेलेंटाइन डे के मौके पर   ये फोन 35,990 रुपये की जगह 33,490 रुपये में ही मिल रहा है. HDFC बैंक कार्ड्स पर आपको 2,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. आपको ये ऑफर अमेजॉन पर मिलेगा. इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर भी प्रीपेड ऑर्डर्स पर Vivo X50 सीरीज पर आपको 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.

Xiaomi Mi 10T पर ऑफर- वहीं अगर आप अमेजॉन पर Xiaomi Mi 10T सीरीज खरीदते हैं तो ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स पर आपको 3,000 रुपये के इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. आप इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट
ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट
400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा
400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा
120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन
120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget