एक्सप्लोरर

Elon Musk की X में आया नया फीचर, अब फोटो वीडियो के साथ लंबे-लंबे आर्टिकल्स लिख पाएंगे यूज़र्स

X (Twitter): एलन मस्क की एक्स यानी ट्विटर में एक नया फीचर आया है. अब यूज़र्स इस प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो को अटैच करते हुए लंबे-लंबे आर्टिकल्स भी लिख पाएंगे.

Elon Musk: एलन मस्क ने जब से ट्विटर यानी एक्स (नया नाम) की कमान संभाली है, तब से वह अपने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नए और अनोखे प्रयोग करते आए हैं. इस बार उन्होंने एक और नया प्रयोग करते हुए अपने प्लेटफॉर्म में एक नया फीचर जोड़ा है. दरअसल, अब यूज़र्स एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर लंबे-लंबे आर्टिकल्स भी लिख पाएंगे. आइए हम आपको इस नए फीचर के बारे में बताते हैं.

एक्स में पोस्ट कर पाएंगे आर्टिकल्स

दुनियाभर के बहुत सारे यूज़र्स की यह समस्या रही है कि उन्हें एक्स पर लंबे कंटेंट वाले पोस्ट को शेयर करने का मौका नहीं मिल पाता है. अगर उन्हें लंबा पोस्ट करना होता है, तो एक्स के पोस्ट में थ्रेड्स को जोड़-जोड़ कर बहुत सारे अलग-अलग पोस्ट करने पड़ते हैं. एलन मस्क ने इस समस्या का हल ढूंढ लिया है. 

कंपनी ने अपने एक बयान में इस नए फीचर की जानकारी देते हुए बताया है कि अब यूज़र्स एक्स पर लंबे-लंबे कंटेंट वाले आर्टिकल्स को भी पोस्ट कर पाएंगे. इन आर्टिकल्स में भी यूज़र्स को हेडलाइन और सब-हेडलाइन के साथ-साथ बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू, बुलेट पॉइंट और नंबर लिस्ट जैसे कई टेक्स्ट फॉर्मेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा यूज़र्स एक्स पर लिखने वाले आर्टिकल्स में फोटो, वीडियो या किसी लिंक को भी अटैच कर पाएंगे. एक्स का यह फीचर काफी हद तक वर्डप्रेस और लिंक्डन से मिलता-जुलता है, जिनपर यूज़र्स ऐसे ही आर्टिकल्स को पोस्ट कर पाते हैं.

किन यूज़र्स को मिलेगी इस फीचर की सुविधा?

आर्टिकल पोस्ट होने के बाद एक नए टैब में आपको प्रोफाइल के साथ-साथ आपके फॉलोवर्स के प्रोफाइल पर भी देखने को मिलेगा. लोगों को एक्स पर किया गया पोस्ट एक अलग आइकन और लेयआउट के साथ माइक्रो-ब्लॉगिंग पोस्ट से अलग दिखाई देगा. हालांकि, एक्स की इस नई सर्विस का इस्तेमाल सिर्फ प्रीमियम यूज़र्स ही कर पाएंगे. यूज़र्स को आर्टिकल पोस्ट करने के लिए एक्स का प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा. इस सर्विस का मासिक प्लान 1300 प्रति महीना और वार्षिक प्लान 13,600 रुपये में मिलता है.

यह भी पढ़ें:

बेहद खास है गूगल का यह ऐप, फोटो खींचते ही सोल्व हो जाती है मैथ्स की मुश्किल प्रॉब्लम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget