एक्सप्लोरर

क्या Mark Zuckerberg का ये फैसला Meta को पड़ेगा भारी? Facebook-Instagram अकाउंट डिलीट कर रहे यूजर्स, पढ़ें पूरा मामला

मार्क जुकरबर्ग ने इसी हफ्ते मेटा के फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम को बंद करने का ऐलान किया था. इस फैसले से कई यूजर्स नाराज हैं और वो फेसबुक और इंस्टाग्राम के विकल्पों को तलाश कर रहे हैं.

हाल ही में मार्क जुकरबर्ग ने ऐलान किया था उनकी कंपनी मेटा फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम को बंद करने जा रही है. उनके इस फैसले का कड़ा विरोध हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता के हिमायती लोग मेटा के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं. इसके अलावा यूजर्स भी इस फैसले से खुश नहीं है. जुकरबर्ग के इस ऐलान के बाद लोग फेसबुक-इंस्टाग्राम से फोटो और अकाउंट आदि डिलीट करने के तरीके खोज रहे हैं. 

फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम को क्यों बंद कर रही मेटा?

जुकरबर्ग ने इस फैसले का ऐलान करते हुए कहा था कि फैक्ट-चेकर्स राजनीतिक रूप से पक्षपाती रहे हैं और उन्होंने भरोसा जीतने की बजाय भरोसा गंवाया है. मेटा फैक्ट-चेकिंग की जगह एक्स की तरह कम्युनिटी नोट्स लाने की तैयारी कर रही है. अमेरिका से इसकी शुरुआत होगी. जुकरबर्ग ने कहा कि फ्री स्पीच को बहाल करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है.

यूजर्स को सता रहा यह डर

मेटा के इस कदम के बाद यूजर्स के बीच प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता और सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. इनमें से कुछ यूजर्स ने मेटा प्लेटफॉर्म्स के विकल्प देखने शुरू कर दिए हैं तो कुछ अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट आदि डिलीट कर रहे हैं. उनका डर है कि फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम बंद करने से मेटा प्लेटफॉर्म पर गलत और भ्रामक जानकारियां बढ़ जाएंगी.

दूसरे विकल्प तलाशने लगे यूजर्स

जुकरबर्ग के इस ऐलान के बाद से गूगल पर लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम डिलीट करने के तरीके ढूंढने लगे हैं. गूगल ट्रेंड पर 'हाउ टू परमानेंटली डिलीट फेसबुक' सर्च टर्म का स्कोर अधिकतम 100 पर पहुंच गया था. इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग गूगल पर फेसबुक से सारी फोटो डिलीट करने, फेसबुक के विकल्प, फेसबुक को छोड़ने, थ्रेड्स अकाउंट डिलीट करने और बिना लॉग-इन किए इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने के तरीके ढूंढ रहे हैं. हालिया दिनों में इन सर्च में 5,000 प्रतिशत से अधिक का इजाफा देखा गया है.

ये भी पढ़ें-

AI टूल्स के बाद अब आई AI रोबोट 'गर्लफ्रेंड', इंसानों जैसे हाव-भाव और फीचर्स, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget