एक्सप्लोरर

URBAN Smart TWS Earbuds Review: 2500 रुपये की रेंज में Apple जैसा लुक, जानें अर्बन के डिस्प्ले वाले ईयरबड्स को खरीदें या नहीं?

URBAN Smart TWS Earbuds Detailed Review: अर्बन स्मार्ट TWS ईयरबड्स एक नया प्रोडक्ट है जिसमें टच स्क्रीन डायलर है. यह आपको केस से ही कॉल करने की सुविधा देता है. आइए, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

URBAN Smart TWS Earbuds Review: जैसे जैसे टेक्नोलॉजी विकसित होती जा रही है, वैसे वैसे नए और आधुनिक प्रोडक्ट्स भी लॉन्च हो रहे हैं. ऐसा ही एक प्रोडक्ट अर्बन (Urban) ने लॉन्च किया है. अर्बन ने एक ऐसा ईयरबड्स लॉन्च किया है, जिसे केस पर ही टच स्क्रीन डायलर है. इसका मतलब है कि आप केस से ही डायल करके किसी को कॉल कर सकते हैं और बात कर सकते हैं. अर्बन ने जो प्रोडक्ट लॉन्च किया है, उसका नाम URBAN Smart TWS Earbuds है.

हमने इस प्रोडक्ट का डिटेल रिव्यू किया है और हर फीचर को बारीकी से टेस्ट किया है. कुछ फीचर्स हमें कम बजट वाले ईयरबड्स के हिसाब से अच्छे लगे. वहीं, कुछ चीजें हमारी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं. आइए, इसके बारे में हम डिटेल में जानते हैं. 

URBAN Smart TWS Earbuds के स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले बात इस ईयरबड्स के स्पेसिफिकेशन्स की करते हैं. इसमें ऑन-केस ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर दिया गया है. यह फीचर यूज़र्स को केस पर सिर्फ एक टैप से कॉल करने की सुविधा मिलती है. फोन को जेब से निकाले बिना ही इससे किसी को कॉल कर सकते हैं. इसके साथ ही एड्रेस बुक, डायलर पैड को एक्सेस कर सकते हैं. कंपनी ने इसमें चार विभिन्न ANC मोड्स (Off, Transparency, Adaptive और Noise Cancellation) दिए हैं. ये ईयरबड्स बाहरी शोर को 32dB तक ब्लॉक कर देते हैं.

कैसी है URBAN Smart TWS Earbuds की पैकेजिंग 

इस ईयरबड्स को हार्ड कवर में व्रैप किया गया है. ईयरबड्स के साथ आपको एक Type-C चार्जर और एक होल्डिंग बैंड मिलता है. आप अपने फोन के Type-C चार्जर से भी इसे चार्ज कर सकते हैं.

URBAN Smart TWS Earbuds: कलर ऑप्शन 

इस डिवाइस को आप सिंगल कलर ऑप्शन 'सफेद' (White) में खरीद सकते हैं.  


URBAN Smart TWS Earbuds Review: 2500 रुपये की रेंज में Apple जैसा लुक, जानें अर्बन के डिस्प्ले वाले ईयरबड्स को खरीदें या नहीं?

URBAN Smart TWS Earbuds: डिस्प्ले और Audio ड्राइवर्स

इस ईयरबड्स में एक बड़ी HD डिस्प्ले दी गई है. इसमें अपने मूड के हिसाब से वॉलपेपर चेंज कर सकते हैं. इसका डिस्प्ले काफी नॉर्मल है और आंखों पर ज्यादा असर नहीं करता. यह एक इंटीग्रेटेड ऐप की मदद से काम करता है. 

HD डिस्प्ले के साथ साथ इसकी टच स्क्रीन भी टेस्टिंग के दौरान काफी बेहतर लगी. इसे आप आसानी से यूज कर सकते हैं. इसमें 13mm AI Smart Audio ड्राइवर्स और Spatial 3D Surround Sound दिए गए हैं. 


URBAN Smart TWS Earbuds Review: 2500 रुपये की रेंज में Apple जैसा लुक, जानें अर्बन के डिस्प्ले वाले ईयरबड्स को खरीदें या नहीं?

URBAN Smart TWS Earbuds: कैसे करें इस्तेमाल

इस ईयरबड्स को FreeFit मोबाइल ऐप के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको प्ले स्टोर पर जाना होगा और ये App डाउनलोड करना होगा. इसके बाद इस ऐप को ओपन करना होगा और डिवाइस को कनेक्ट करेंगे. डिवाइस कनेक्ट होने के बाद आप इसे अपने तरीके से कस्टमाइज कर सकते हैं. ब्लूटूथ के जरिए इस डिवाइस को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. 

URBAN Smart TWS Earbuds: कैसी है बैटरी लाइफ

बैटरी लाइफ की बात करें तो टेस्टिंग के दौरान हमने इसे कई घंटों तक इस्तेमाल किया. वैसे तो कंपनी सिंगल चार्ज पर 48 घंटे तक की टॉक टाइम और 150 घंटे का स्टैंडबाई टाइम देना का दावा करती है. लेकिन हमने पाया कि इसे सिंगल चार्ज पर 37 घंटे तक इसे इस्तेमाल किया जा सकता है. 

URBAN Smart TWS Earbuds: खास फीचर्स के बारे में जानें

इन स्मार्ट बर्ड्स में GPS पोजीशनर, नोटिफिकेशन्स और मैसेज अलर्ट्स, वेदर अलर्ट, वॉलपेपर और टच सेंसर जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से आपकी डेली लाइफ काफी बेहतर बन सकती है.


URBAN Smart TWS Earbuds Review: 2500 रुपये की रेंज में Apple जैसा लुक, जानें अर्बन के डिस्प्ले वाले ईयरबड्स को खरीदें या नहीं?

URBAN Smart TWS Earbuds: क्या बेहतर नहीं लगा?

टेस्टिंग के दौरान हमने पाया कि स्मार्ट इन-ईयर डिटेक्शन ईयरबड्स को कान से निकालने के बाद भी म्यूजिक पोज़ नहीं होता. यानी इसे मैन्यूअली ऑफ करना पड़ता है. इसके अलावा, कान में ईयरबड्स ठीक से फिट नहीं बैठते. हमारे हिसाब से ये थोड़ा ज्यादा बेहतर होना चाहिए था. 

साउंड क्वालिटी की बात करें तो मिड-प्राइस रेंज में और ज्यादा बेहतर हो सकती थी. ये ईयरबड्स बाहरी शोर को 32dB तक ब्लॉक कर देते हैं. लेकिन हमने पाया कि बाहर की तेज आवाज की वजह से म्यूजिक को एक्सेस करने में थोड़ी परेशानी होती है. 

URBAN Smart TWS Earbuds: कीमत और उपलब्धता

वैसे तो अर्बन के इस ईयरबड्स की कीमत 5,999 रुपये है. लेकिन लॉन्च ऑफर के रूप में सीमित समय के लिए इसे 2,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसे आप अर्बन कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ देशभर के कई रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं. 

URBAN Smart TWS Earbuds: खरीदना चाहिए या नहीं?

अगर आप 2500 रुपये के अंदर कोई ईयरबड्स देख रहे हैं तो ये ईयरबड्स एक विकल्प हो सकता है. हालांकि, हमारी सलाह है कि इसे आप अपने एक्सपीरियंस और इस्तेमाल करने के टाइम के मुताबिक ही खरीदें. 

ये भी पढ़ें-

Diwali Sale में आधी कीमत में मिल रहे Premium Smartphones! Samsung से लेकर Google Pixel तक शामिल

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Solar Panel Performance In Rainy Season: क्या बारिश में भी बिजली बनाता है सोलर पैनल, कड़क धूप से कितनी कम या ज्यादा?
क्या बारिश में भी बिजली बनाता है सोलर पैनल, कड़क धूप से कितनी कम या ज्यादा?
Amazon Prime Day 2026: आधी कीमत में मिलेंगे धाकड़ स्मार्टफोन्स, सेल आने से पहले डील से उठ गया पर्दा
Amazon Prime Day 2026: आधी कीमत में मिलेंगे धाकड़ स्मार्टफोन्स, सेल आने से पहले डील से उठ गया पर्दा
Plug-in Device भी बन सकते हैं हैकिंग का जरिया! नई रिसर्च ने बढ़ाई चिंता
Plug-in Device भी बन सकते हैं हैकिंग का जरिया! नई रिसर्च ने बढ़ाई चिंता
TV Buying Guide: 43, 50 या 75 इंच... रूम साइज के हिसाब से कितना बड़ा टीवी सही रहेगा? ऐसे लगाएं पता
43, 50 या 75 इंच... रूम साइज के हिसाब से कितना बड़ा टीवी सही रहेगा? ऐसे लगाएं पता

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
Beautiful Cities: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
Scientific Facts About Snake: सांप अगर सांप को ही काट ले तो क्या होगा, जानिए क्या सच में हो जाती है मौत?
सांप अगर सांप को ही काट ले तो क्या होगा, जानिए क्या सच में हो जाती है मौत?
Embed widget