एक्सप्लोरर

Upcoming Smartphones August 2024: इंतजार खत्म! Vivo, Huawei से लेकर Realme तक के ये बजट स्मार्टफोन्स इस महीने होंगे लॉन्च

August Smartphones Launches: कई स्मार्टफोन कंपनियां अगस्त के महीने में नया स्मार्टफोन पेश करने वाली हैं. इनमें अधिकतर नए मॉडल ग्लोबली पेश किए जाएंगे.

Smartphones Launching in August: कई स्मार्टफोन कंपनियां अगस्त के महीने में नया स्मार्टफोन पेश करने वाली हैं. इनमें अधिकतर नए मॉडल ग्लोबली पेश किए जाएंगे. Huawei की ओर से फोल्डेबल फोन लॉन्च किया जाएगा. साथ ही Vivo अपने मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. इसके अलावा, Realme और Infinix जैसे ब्रैंड्स अपने बजट स्मार्टफोन को बाजार में उतारने की तैयारी पूरी कर ली है. आइए, जानते हैं इस महीने कौन कौन से फोन लॉन्च होने वाले हैं. 

Huawei Nova Flip 

Huawei Nova Flip को कंपनी चीन में 5 अगस्त को लॉन्च करने वाली है. नोवा सीरीज में कंपनी का यह पहला फोल्डेबल फोन होगा. इस फोन में 6.94 इंच का 120Hz LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. ये मेन डिस्प्ले होगा. इसके अलावा, कवर स्क्रीन 2.14 इंच साइज में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है. इस फोन में किरीन 9000 चिपसेट देखने को मिल सकता है. साथ ही इसमें 12 जीबी रैम और 1TB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है. ये फोन 4400mAh बैटरी के साथ आएगी, जो 66W की चार्जिंग सपोर्ट करेगी.  

Infinix Note 40X 5G 

भारत में Infinix Note 40X 5G को कंपनी 5 अगस्त को लॉन्च करने वाली है. यह एक बजट 5जी फोन होगा, जिसमें आईफोन जैसा डिजाइन देखने को मिल सकता है. इसमें MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया जा सकता है. इसके साथ में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज की पेअरिंग मिल सकती है. इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है. कैमरे की बात करें तो इसमें रियर में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है. इस फोन में  5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 18W चार्जिंग के साथ आ सकती है. 

Vivo V40 

भारत में Vivo V40 सीरीज 7 अगस्त को लॉन्च की जाएगी. सीरीज में Vivo V40 और Vivo V40 Pro मॉडल्स को लॉन्च किया जा जाएगा. कैमरे की बात करें तो इन स्मार्टफोन्स में Zeiss सपोर्टेड कैमरा दिया गया है. साथ ही रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा इसमें होगा. इसके अलावा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा हो सकता है. वनिला मॉडल में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है. वहीं, प्रो वेरिएंट में Dimensity 8300-Ultra चिपसेट देखने को मिल सकता है. 

Realme 13 4G 

Realme 13 4G को कंपनी 7 अगस्त को पेश कर सकती है. यह फोन पहले इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा. इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इस फोन में 8 जीबी रैम होगी और 256 जीबी स्टोरेज होगी. साथ ही साथ AMOLED डिस्प्ले होगा. कैमरे की बात करें तो इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 सेंसर होगा. इस फोन में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. 

ये भी पढ़ें-

मोबाइल कंपनियों के लिए सिरदर्द बनकर आ रहा TRAI का ये नियम, ग्राहकों को मोबाइल बिल में मिलेगी बंपर छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Laptop की भी होती है Expiry Date? जानिए कब होती है बदलने की जरूरत
Laptop की भी होती है Expiry Date? जानिए कब होती है बदलने की जरूरत
सोलर पैनल नहीं बना रहे पूरी बिजली, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान? यहां जानें
सोलर पैनल नहीं बना रहे पूरी बिजली, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान? यहां जानें
Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget