एक्सप्लोरर

डिब्बे में बंद 50 हजार का यह आईफोन 5 करोड़ से ज्यादा में बिकेगा, आखिर क्यों है इसकी इतनी कीमत?

टैटू आर्टिस्ट करेन ग्रीन के दोस्तों ने उन्हें 2007 में फर्स्ट जेन का आईफोन गिफ्ट किया था. फोन में 3.5 इंच की स्क्रीन, 2 MP का कैमरा और सफारी वेब ब्राउजर दिया गया है.

IPhone 2007 Model : दुनिया का पहला आईफोन को 2007 में पेश किया गया था. अब दुनियाभर में आईफोन लोकप्रिय है. हर साल कई लोग आईफोन की नई सीरीज का इंतजार करते हैं, जिसकी कीमत पहली सीरीज के मुकाबले ज्यादा ही होती है. नई सीरीज आने पर पुराने आईफोन की कीमत में कमी हो जाती है, लेकिन आपको कैसा लगेगा अगर हम कहें कि एक 2007 के आईफोन मॉडल की कीमत 50,000,00 रुपये लगाई गई है. यह आईफोन का पहला मॉडल है.  फोन कॉस्मेटिक टैटू आर्टिस्ट करेन ग्रीन का है. आर्टिस्ट को यह फोन 16 साल पहले तोहफे में मिला था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैटू आर्टिस्ट करेन ग्रीन के दोस्तों ने उन्हें 2007 में फर्स्ट जेन का आईफोन गिफ्ट किया था. फोन में 3.5 इंच की स्क्रीन, 2 मेगापिक्सल का कैमरा और सफारी वेब ब्राउजर दिया गया है. नीलामी में मांगी गई कीमत 50,000,00 रुपये है, जो कि इसकी एक्चुअल कीमत से 80 परसेंट ज्यादा है.

ग्रीन ने आईफोन को ओपन क्यों नहीं किया?
जब ग्रीन के दोस्तों ने उन्हें यह फोन गिफ्ट किया तो वो इस आईफोन का इस्तेमाल करने के लिए काफी एक्साइटेड थी. हालांकि उन्होंने इसे नहीं खोला, क्योंकि उसके पास पहले से ही वेरिज़ोन के साथ तीन फोन लाइनें थीं, और उस समय आईफ़ोन केवल एटी एंड टी का इस्तेमाल कर सकते थे. फोन लाइनों की समाप्ति फीस से बचने और अपने फोन नंबर खोने के जोखिम को खत्म करने के लिए, ग्रीन ने आईफोन को सालों तक बंद रखने का फैसला लिया था. 

सालों बाद, ग्रीन ने एक बंद डब्बे वाले आईफोन को ईबे (eBay) पर 10,000 डॉलर में लिस्टेड देखा तो उससे उन्हें अपने गिफ्ट की याद आई. उन्होंने अपने बेटे को फोन को शेल्फ से लाने के लिए कहा और जांच की कि क्या फोन अभी भी बंद है. ग्रीन 2019 में टीवी शो "डॉक्टर एंड द दिवा" में अपने आईफोन को लेकर गई, जहां उन्हें पता चला कि आईफोन की अनुमानित कीमत 5000 डॉलर (लगभग 4 लाख) है. कीमत सुनने के बाद ग्रीन ने फोन को और अधिक वर्षों तक अपने पास रखने का फैसला किया.

नीलामी में कीमत
कुछ समय बाद ग्रीन को अपना कॉस्मेटिक टैटू स्टूडियो का बिजनेस शुरू करना था, जिसके लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी. इस वजह से अपने आईफोन की अच्छी कीमत पाने के लिए वो इसे बेचने गई. ग्रीन ने बिजनेस इनसाइडर को फोन बेचते हुए बताया, "अगर मैं अगले 10 साल तक फोन को अपने पास रोक पाती तो मैं ऐसा जरूर करती." अब यूएस में एलसीजी नीलामी ने ग्रीन के आईफोन की नीलामी का फैसला किया है. 2 फरवरी को बोली 2,500 डॉलर (लगभग 2 लाख) पर थी और 19 फरवरी को नीलामी में 50,000 डॉलर (5 करोड़) या उससे अधिक मिलने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें - बड़े कैमरे छोड़िए आईफोन 14 Pro से शूट हुई पूरी फिल्म, फिल्म इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर का कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे
अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम ; जानें कैसे

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
जयपुर में किसानों का आंदोलन, शिवदासपुर टोल पर पुलिस से टकराव; हाईवे जाम
जयपुर में किसानों का आंदोलन, शिवदासपुर टोल पर पुलिस से टकराव; हाईवे जाम
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
Embed widget