एक्सप्लोरर

PM Modi पर Gemini AI की प्रतिक्रिया से नाखुश हैं केंद्रीय मंत्री, Google को दी चेतावनी

Gemini AI: जेमिनी एआई की वजह से गूगल को आजकल काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भारत के केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी गूगल को इसके लिए चेतावनी दी है. आइए हम मामले को समझाते हैं.

Indian Government warns Google India: जेमिनी एआई की वजह से गूगल की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब भारत के केंद्रीय मंत्री ने भी गूगल इंडिया को चेतावनी दी है, क्योंकि गूगल की एआई चैटबॉट सर्विस जेमिनी एआई भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में पूछने पर कोई जवाब नहीं दे रही है. आइए हम आपको यह पूरा मामला समझाते हैं.

जेमिनी एआई से परेशान हुआ गूगल

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का चलन काफी तेजी से आगे बढ़ा है. इसकी शुरुआत अमेरिकन कंपनी OpenAI ने दुनिया की पहली चैटबॉट सर्विस ChatGPT को लॉन्च करके की थी. गूगल इस मामले में पीछे कैसे रह सकता था, इसलिए गूगल ने भी अपनी चैटबॉट सर्विस BARD को लॉन्च किया और बाद में इसे डेवलप करके इसका नाम Gemini AI रख दिया.

गूगल ने दावा किया था कि जेमिनी एआई एक लैंग्वेज मॉडल है, जो एआई टेक्नोलॉजी के जरिए आम यूज़र्स की हर संभव मदद कर सकता है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में जेमिनी द्वारा मिल रहे रिस्पॉन्स ने गूगल की टेंशन बढ़ा दी है. टेक्स्ट से इमेज बनाने वाली जेमिनी के फीचर ने गलत इमेज क्रिएट की, जिसके बाद गूगल और उनके सीईओ सुंदर पिचाई को सार्वजनिक तौर पर मांफी मांगनी पड़ी.

सरकार ने दी कड़ी चेतावनी

अब भारत के केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गूगल इंडिया को कड़ी चेतावनी दी है, क्योंकि पीएम मोदी के बारे में जेमिनी का रिस्पॉन्स उचित नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से किए गए पोस्ट के जरिए बताया कि जेमिनी एआई कुछ प्रमुख वैश्विक नेताओं के बारे में किए गए सवालों का जवाब कैसे देता है. उसने कुछ नेताओं के बारे में वॉयस्ड ओपिनियन दिया और कुछ को कॉम्प्लेक्स यानी जटिल की कैटेगरी में रखा.

राजीव चंद्रशेखर ने पोस्ट में गूगल इंडिया और जेमिनी एआई को टैग करके लिखा कि,  ये आईटी अधिनियम के मध्यस्थ नियमों (आईटी नियमों) के नियम 3(1)(बी) का सीधा उल्लंघन और आपराधिक संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन हैं." 

भारतीय नेताओं की जानकारी नहीं देता जेमिनी

दरअसल, अगर आप जेमिनी एआई को अपने फोन या कंप्यूटर में खोलकर पूछेंगे कि भारत के प्रधानमंत्री कौन हैं?, नरेंद्र मोदी कौन हैं, राहुल गांधी कौन हैं, अरविंद केजरीवाल कौन है?, तो वो इन वैश्विक नेताओं के बारे में कोई जवाब नहीं देता है. ऐसे सवालों में जेमिनी का जवाब होता है कि मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है, आप इसके लिए गूगल सर्च का उपयोग कर सकते हैं. 

वहीं, अगर विश्व के अन्य नेताओं के बारे में या भारत के किसी क्रिकेटर- जैसे एमएस धोनी, विराट कोहली या कोई अभिनेता - जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान के बारे में पूछने पर जेमिनी लिखित और वॉयस दोनों रूपों में पूरा जवाब देता है.

यह भी पढ़ें:

Google Play Store से हटाए गए Kuku FM और 99acers समेत 10 इंडियन ऐप्स, जानें कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget