एक्सप्लोरर

उबर का यह बग दुनियाभर में फ्री राइड ऑफर कर रहा था... लोग भी तुरंत लपक पड़े, फिर ये हुआ

प्रकाश ने जिस बग की खोज की वो कोई छोटा बग नहीं था. अगर समय रहते इसे फिक्स न किया जाता तो कंपनी को भारी नुकसान हो सकता था.

Uber : उबर एक ऐसी एप है जो किराये पर लोगों को कार या ऑटो आदि की सुविधा मुहैया कराती है. उबर कंपनी  ने अपने सिस्टम में एक गड़बड़ी का सामना किया. इस गड़बड़ के चलते लोगों को फ्री ट्रिप बुक करने का ऑप्शन दिखाई देने लगा था. अब जहां फ्री की बात आती है तो हम इंसान तो फटाक से कूद पड़ते हैं तो यहां भी ऐसा ही कुछ हुआ. कई लोगों ने जमकर फ्री में कैब बुक की. लोगों ने एक भी रुपया दिए बिना सवारी का आनंद लिया. अजब-गजब बात तब बन गई जब पता चला कि कंपनी को इतने बड़े बग के बारे में कुछ पता ही नहीं था. कंपनी को तब मालूम पड़ा जब एक भारतीय व्यक्ति ने इस बात का खुलासा किया. 

आनंद प्रकाश ने किया खुलासा

उबर के इस बग का खुलासा आनंद प्रकाश नाम के शख्स ने 2017 में किया था. उन्होंने कंपनी को बग की सूचना दी थी. प्रकाश एक हैकिंग फर्म के संस्थापक हैं. बात 2017 की है तो आज हम इस बारे में बात क्यों कर रहे हैं? अगर आपके मन मे भी यही सवाल है तो बता दें कि हाल ही में प्रकाश ने अपने LinkedIn अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है, जहां उन्होंने अपना अनुभव साझा किया है. प्रकाश ने बताया है कि कैसे उन्होंने इस बग को ढूंढा. प्रकाश की पोस्ट काफी चर्चा का विषय बनी हुई है. 

उबर का यह बग दुनियाभर में फ्री राइड ऑफर कर रहा था... लोग भी तुरंत लपक पड़े, फिर ये हुआ

बग से हो सकता था भारी नुकसान

प्रकाश ने जिस बग की खोज की वो कोई छोटा बग नहीं था. अगर समय रहते इसे फिक्स न किया जाता तो कंपनी को भारी नुकसान हो सकता था. फिर भी लोगों ने तो मुफ्त राइड ली, लेकिन जाहिर सी बात है कि इससे कंपनी को जरूर नुकसान हुआ होगा. प्रकाश ने पाया कि इनवैलिड पेमेंट मैथड का इस्तेमाल करके, यूजर्स बिना भुगतान किए अमेरिका और भारत दोनों में कई ट्रैवल कर सकते थे. उन्होंने प्रमाण के रूप में एक वीडियो भी बनाया, जिसे उन्होंने अपने लिंक्डइन पेज पर शेयर किया. बग का पता चलने के बाद, प्रकाश ने तुरंत उबर को इसकी सूचना दी और कंपनी ने उसी दिन इसे ठीक कर दिया. उबेर ने भी प्रकाश के काम की सराहना की और उनकी खोज के लिए उन्हें पुरस्कृत किया. 

यह भी पढ़ें - प्राइवेसी को मेंटेन रखने के लिए वॉट्सऐप में आ रहा एक और बढ़िया फीचर, मिलेगा ये ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण

Embed widget