एक्सप्लोरर

ये ट्विटर के कैसे दिन आ गए? ऑफिस फर्नीचर, Mac और ट्विटर की चिड़िया सब कुछ सस्ते में बेच रहे एलन मस्क

एलन मस्क ट्विटर के करोड़ों रुपए की संपत्ति को महज कुछ रुपयों में नीलाम कर रहे हैं. वजह है कंपनी को लगातार हो रहा घाटा. जानिए क्या कुछ बिक रहा है. 

ट्विटर को जबसे बिजनेसमैन एलन मस्क ने खरीदा है तब से लगातार इंटरनेट या खबरों में ट्विटर का जिक्र कहीं न कहीं जरूर है. हर 2 से 3 दिनों में ट्विटर में कोई नया बदलाव हो रहा है. एक तरफ जहां ट्विटर में लगातार बदलाव हो रहे हैं तो दूसरी तरफ ट्विटर आर्थिक तंगी से भी गुजर रहा है. कंपनी का रेवेन्यू इतना कम हो गया है कि कई जगह तो कर्मचारियों को गुड बाय तक बोल दिया गया है. कई जगह कंपनी ऑफिस रेंट नहीं दे पा रही है और कहीं-कहीं तो कंपनी अपने ऑफिस का कीमती सामान सस्ते में बेच रही है. जी हां, ट्विटर के इतने बुरे दिन आ चुके हैं कि अब कंपनी का पुराना साजो-सामान सस्ते में नीलाम किया जा रहा है ताकि कमाई से कंपनी को चलाया जा सके.`

इस बीच खबर सामने है कि कंपनी के सैन फ्रांसिस्को ऑफिस की सैकड़ों चीजें सस्ते में ऑनलाइन नीलाम की जा रही है. कंपनी अपना बर्ड लोगो यानी 'चिड़िया के लोगो' को भी बेचने के लिए तैयार है और इसे नीलामी के लिए ऑनलाइन वेबसाइट पर डाला गया है. इसकी कीमत 11,000 डॉलर तय की गई है. इसके अलावा कंपनी के @ सिंबल वाला एक प्लांटर जो लगभग 6 ऊंचा है उसे भी नीलामी के लिए रखा गया है. इसे 4,300 डॉलर में नीलाम किया जा रहा है. इतना ही नहीं, ऑफिस का फर्नीचर, किचन अप्लायंसेज, MAC बुक आदि कई चीजें बेची जा रही है.

हजारों लोगों को कंपनी कह चुकी है गुड बाय

एलन मस्क ने ट्विटर को पिछले साल 44 बिलीयन डॉलर में खरीदा था. इसके बाद से लगातार कंपनी को नुकसान हो रहा है. ट्विटर की कमान अपने हाथों में लेने के बाद एलन मस्क ने करीब 7,500 कर्मचारियों को गुड बाय बोल दिया था. वही, ऑफिस में रह रहे लोगों के लिए फ्री खाना आदि कई सुविधाओं को बंद कर दिया था.

तो कुल मिलाकर ट्विटर का हाल इस वक्त बेहाल है. इसकी मुख्य वजह है कि एडवरटाइजर्स ने कंपनी का साथ छोड़ दिया है जिसके बाद लगातार रेवेन्यू में नुकसान हो रहा है. बता दें, एलन मस्क ये तक संकेत दे चुके हैं कि ट्विटर दिवालिया भी हो सकता है क्योंकि लगातार कंपनी को नुकसान हो रहा है.

यह भी पढ़ें:

आज मौका है कल हो न हो.....सिर्फ 99 रुपये में यहां मिल रही एक से एक काम की चीजें, लिस्ट देखिए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं आप फर्जी वेबसाइट पर साइबर क्राइम की जानकारी तो नहीं दे रहे? सरकार ने दी वॉर्निंग
कहीं आप फर्जी वेबसाइट पर साइबर क्राइम की जानकारी तो नहीं दे रहे? सरकार ने दी वॉर्निंग
इंसानों की जगह काम करेगा रोबोट? इस कंपनी ने पेश किया सबसे एडवांस Humanoid Robot, जानें क्या-क्या कर सकता है
इंसानों की जगह काम करेगा रोबोट? इस कंपनी ने पेश किया सबसे एडवांस Humanoid Robot, जानें क्या-क्या कर सकता है
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
WhatsApp Usernames फीचर को लेकर क्या चिंताएं, जिनके कारण सरकार को भेजना पड़ा नोटिस? जानें
WhatsApp Usernames फीचर को लेकर क्या चिंताएं, जिनके कारण सरकार को भेजना पड़ा नोटिस? जानें

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget