एक्सप्लोरर

Twitter Rival App: मेटा 6 जुलाई को शाम 7:30 बजे लॉन्च करेगी Threads, फर्स्ट लुक कुछ ऐसा है

Meta Threads App: ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा तैयार है. टिपस्टर अभिषेक यादव की माने तो कंपनी 6 जुलाई को अपना कम्पटीटर ऐप, Threads लॉन्च कर सकती है.

Threads App: मेटा जनवरी से ट्विटर के कम्पटीटर ऐप पर काम रहा था. अब लगता है कि इसका काम पूरा हो चुका है और ये जल्द लॉन्च हो सकता है. टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, कंपनी इस ऐप को 6 जुलाई को लॉन्च कर सकती है. Threads ऐप को मेटा ने ऐप स्टोर में लिस्ट किया है जहां इसकी लॉन्च डेट 6 जुलाई मेंशन की गई है. ये ऐप एकदम ट्विटर की तरह है जिसमें आप ट्वीट, री-ट्वीट, लाइक, शेयर, कमेंट आदि कई चीजें कर सकते हैं. ऐप के बारे में अभी पूर्ण जानकारी सामने नहीं है कि क्या ये भी वेरिफिकेशन के लिए पैसे चार्ज करेगा या नहीं.

दरअसल, मेटा ट्विटर के बाद इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए पेड वेरिफिकेशन सर्विस ला चुका है और भारत में भी ये सर्विस लाइव हो चुकी हैं. ऐसे में हो सकता है कि कंपनी नए ऐप में भी कुछ ऐसा ही फीचर दें. हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, हम सभी को ऐप के लॉन्च का इंतजार करना चाहिए.   


इंस्टाग्राम आईडी से हो जाएगा लॉगिन 

Threads ऐप में यूजर्स इंस्टाग्राम आईडी की मदद से लॉगिन कर पाएंगे. यानि आपको नए अकाउंट की जरूरत नहीं होगी. साथ ही ये ऐप आपको उन लोगों को भी फॉलो करने का ऑप्शन देगा जो इंस्टाग्राम और थ्रेड्स दोनों पर हैं, यानि आप अपने इंस्टाग्राम के दोस्तों से यहां आसानी से जुड़ पाएंगे. एपस्टोर पर ऐप को कुछ इस तरह डिफाइन किया गया है- 

थ्रेड्स एक ऐसा ऐप है "जहां लोग उन विषयों की चर्चा कर सकते हैं जिनकी वो आज परवाह करते हैं और कल जो ट्रेंड में होगा" 

ट्विटर को एक्स-सीईओ भी दे रहे टक्कर 

ट्विटर को न सिर्फ मेटा से टक्कर मिलने वाली है बल्कि कंपनी के एक्स सीईओ जैक डोर्से भी Bluesky के जरिए ट्विटर को चुनौती दे रहे हैं. हाल ही में मस्क के द्वारा प्लेटफार्म पर लगाए गए रेस्ट्रिक्शन्स बाद लोग ट्विटर को छोड़कर Bluesky की तरफ बड़े हैं. ऐप में अचानक इतना ट्रैफिक आया कि इसने काम करना बंद कर दिया और नए लॉगिन ठप हो गए. इसके बाद कंपनी ने एक स्टेटमेंट जारी कर लोगों को बताया कि ऐप में ज्यादा ट्रैफिक की वजह से ये डाउन हो गया है जो जल्द ठीक होगा.

यह भी पढ़ें: Twitter ने नहीं किया बिल पेमेंट, चार देशों में अब मुकदमे का कर रहा सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल
20 हजार रुपये का है बजट, ये 5 Phone कर सकते हैं ट्राई
20 हजार रुपये का है बजट, ये 5 Phone कर सकते हैं ट्राई
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget