एक्सप्लोरर

Twitter के कर्मचारियों से लंच का पैसा भी वसूलेंगे मस्क, मुफ्त लंच पर हर साल लगभग 1 बिलियन रुपया होता था खर्च

Elon Musk ने ट्विटर पर कहा कि ट्विटर सैन फ्रांसिस्को में रहने वाले कमचारियों के भोजन के लिए प्रति वर्ष लगभग $13 मिलियन खर्च करती है. अब एलन मस्क फ्री लंच सर्विस को बंद कर सकते हैं.

Twitter Lunch Cost: जब से एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली हैं, तब से ट्विटर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में मस्क ने कहा है कि ट्विटर के कर्मचारियों के लिए प्रति वर्ष दोपहर के भोजन की लागत अरबों में है. अभी तक ट्विटर में काम करने वाले कर्मचारियों को फ्री लंच दिया जाता था, लेकिन अब खबर सामने आ रही हैं कि बहुत जल्द ट्विटर के नए बॉस अपने कर्मचारियों से लंच का पैसा वसूलने की तैयार कर रहे हैं. खबर सामने आने के बाद लोगों ने ट्विटर पर मस्क की आलोचना शुरू की. इसके बाद मस्क ने स्पष्ट किया कि दोपहर के भोजन की लागत बहुत अधिक है, और कई कर्मचारी ऑफिस नहीं आते थे, जिससे अधिकांश खाना बर्बाद हो जाता था.

पूर्व कर्मचारी का बयान

ट्विटर की एक पूर्व कर्मचारी का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि हर दिन हर कर्मचारी लंच के लिए 20 - 25 डॉलर खर्च करता था. उन्होंने कहा कि दफ्तर में अटेंडेंस भी 20 से 50 प्रतिशत ही रहती है, लेकिन एलन मस्क ने इस पूर्व कर्मचारी के दावों को गलत बताया है. एलन मस्क ने ट्विटर पर एक्सप्लेन करते हुए कहा कि सैन फ्रांसिस्को में ट्विटर के ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों के खाने के लिए कंपनी हर साल लगभग $13 मिलियन (भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 1 बिलियन) खर्च करती है

मस्क का पुराना दावा

इससे पहले एलन मस्क ने दावा किया था 12 माह के लिए प्रति लंच की लागत लगभग 400 डॉलर (लगभग 32,000 रुपये) है. इसका मतलब है कि 1 कर्मचारी पर लंच के लिए 1 साल में 32,000 रुपये का खर्चा होता है.  लंच की लागत सुन कई लोग इसे झूठ बता रहे हैं, लेकिन मस्क का दावा है कि वह तथ्यों के आधार पर बात कर रहे थे. वैसे देखा जाए तो एलन मस्क की कर्मचारियों से लंच का पैसा वसूलने की बात कोई आश्चर्यजनक नहीं है, क्योंकि मस्क ने पहले भी खर्चों में कटौती को लेकर कई बड़े फैसले लिए हैं. मस्क ने 50 फीसदी लोगों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया और सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भी कंपनी से निकाल दिया है.

यह भी पढ़ें-

YouTube Shorts का यह फीचर, TikTok को देगा कड़ी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI से हैक न हो जाए आईफोन, Apple ने इस बार पहले ही कर दिया यह काम
AI से हैक न हो जाए आईफोन, Apple ने इस बार पहले ही कर दिया यह काम
CCTV Camera Power Consumption: CCTV कैमरा एक घंटे में कितनी बिजली खाता है? जानें महीने का पूरा हिसाब-किताब 
CCTV कैमरा एक घंटे में कितनी बिजली खाता है? जानें महीने का पूरा हिसाब-किताब 
WhatsApp पर फोटो भेजते ही हो जाती है Blur? जानिए Original Quality में भेजने की ये आसान ट्रिक
WhatsApp पर फोटो भेजते ही हो जाती है Blur? जानिए Original Quality में भेजने की ये आसान ट्रिक
Laptop Battery Health: Laptop दिनभर चार्जिंग पर लगाकर काम करना सही है या नहीं, क्या इससे खराब हो जाती है बैटरी?
Laptop दिनभर चार्जिंग पर लगाकर काम करना सही है या नहीं, क्या इससे खराब हो जाती है बैटरी?

वीडियोज

Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
1 से 5 जुलाई के बीच होगी जोरदार बारिश! देरी के पीछे 2 मौसम सिस्टम एक्टिव, जानें क्या है मानसून ट्रफ
1 से 5 जुलाई के बीच होगी जोरदार बारिश! देरी के पीछे 2 मौसम सिस्टम एक्टिव, जानें क्या है मानसून ट्रफ
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
'अगर कोई ट्रस्टी मुसलमान होता तो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में असदुद्दीन ओवैसी का तंज
'अगर कोई ट्रस्टी मुसलमान होता तो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में असदुद्दीन ओवैसी का तंज
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
Video: 13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
Embed widget