एक्सप्लोरर

Blue Tick: ट्विटर आपसे नहीं छीन सकता फ्री वाले ब्लू टिक, ये है कारण 

Legacy Checkmark: ट्विटर ने ये ऐलान किया था कि 1 अप्रैल के बाद से लिगेसी चेकमार्क सभी के अकाउंट से हटा दिए जाएंगे. लेकिन इसके बावजूद अभी भी कई लोगों के अकाउंट में फ्री वाला ब्लू टिक मौजूद है.

Twitter: पिछले महीने ट्विटर ने ये ऐलान किया था कि कंपनी 1 अप्रैल के बाद से लीगेसी चैकमार्क सभी के अकाउंट से हटा देगी. यानी फ्री वाले ब्लू टिक अकाउंट से हट जाएंगे और लोगों को इसके लिए अब ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. खैर आज 4 अप्रैल है लेकिन इसके बावजूद भी लिगेसी चैकमार्क कई लोगों के अकाउंट से नहीं हटा है. कुछ लोगों के अकाउंट से हटा भी है तो वो कंपनी ने मैनुअली किया है. दरअसल, कंपनी आपसे एकाएक फ्री वाले ब्लू टिक नहीं छीन सकती. ये बात हम नहीं बल्कि वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट कहती है कि कपनी के पास इंटरनल ऐसी कोई टेक्नोलॉजी नहीं है जो एक साथ 4.2 लाख लीगेसी अकाउंट से चेकमार्क को हटा दें. यानी ट्विटर के इंटरनल कोड में ऐसा कोई कोड मौजूद नहीं है जिससे सभी चैकमार्क एकाएक हट जाएं. कंपनी को ये काम मैनुअली करना होगा और एक-एक कर के सभी के अकाउंट से ब्लू टिक हटाना होगा. 

वेरिफिकेशन सिस्टम में बदलाव करने पर ये होगा

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यदि ट्विटर वेरिफिकेशन सिस्टम में कोई बदलाव करके सारे लिगेसी चेकमार्क को एक साथ हटाता भी है तो प्लेटफार्म में परेशानियां आ सकती हैं. वेरिफिकेशन सिस्टम में बदलाव करने से रेकमेंड होने वाले ट्वीट का एल्गोरिदम, स्पैम फिलटर और हेल्थ सेंटर आदि कई चीजों में परेशानी आ सकती है और वेबसाइट डाउन हो सकती है.

भारत में ट्विटर ब्लू का चार्ज

लिगेसी चैकमार्क हटाने का ऐलान करने के बाद अब अगर आप ट्विटर पर किसी का अकाउंट चेक करेंगे और ब्लू चेकमार्क पर क्लिक करेंगे तो आपको एक अटपटा मैसेज दिखाई देगा. अटपटा इसलिए क्योंकि ये कहता है कि या तो अकाउंट लिगेसी चैकमार्क से वेरीफाइड है या फिर यूजर ने इसके लिए पैसे दिए हैं. ऐसे में जिन लोगों ने पैसे देकर ब्लू टिक खरीदा है उन्हें यदि लिगेसी चेकमार्क वाला मैसेज दिखाई दे तो उन्हें जरूर अजीब लगेगा. भारत में कंपनी वेब यूजर्स से 650 रुपये और IOS और एंड्रॉइड यूजर्स से 900 रुपये का चार्ज हर महीने ट्विटर ब्लू के लिए ले रही है.

बता दें, एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो भी बदल दिया है. ट्विटर की नीली चिड़िया के बजाय अब एक डॉगी ट्विटर का नया लोगो है. इसको लेकर मस्क ने एक ट्वीट भी कल देर रात किया था जिसमें एक डॉगी ड्राइविंग सीट पर बैठा है और वो ट्रैफिक इंस्पेक्टर को लाइसेंस देता है जिसमें पुरानी फोटो होती है. इंस्पेक्टर से डॉगी कहता है कि ये पुरानी फोटो है. 

यह भी पढ़ें: iPhone 17 और 19 को लेकर बड़ा अपडेट, एपल लवर्स जान लें कितने धांसू होंगे अपकमिंग फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की तारीख लीक, मिलेंगे ये बड़े ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की तारीख लीक, मिलेंगे ये बड़े ऑफर्स
स्विच दबाते ही दिखती है चिंगारी, कब सिर्फ ढीला कनेक्शन और कब खतरे का संकेत?
स्विच दबाते ही दिखती है चिंगारी, कब सिर्फ ढीला कनेक्शन और कब खतरे का संकेत?
AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
AI बना बड़ी मुसीबत! जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों दी चेतावनी?
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन
iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS में आज क्या? शी जिनपिंग समेत कब किस नेता से मिलेंगे PM मोदी, जानें
BRICS में आज क्या? शी जिनपिंग समेत कब किस नेता से मिलेंगे PM मोदी, जानें
जामिया के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का हंगामा, खराब खाने को लेकर प्रदर्शन
जामिया के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का हंगामा, खराब खाने को लेकर प्रदर्शन
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
6 साल बड़ी मुस्लिम एक्ट्रेस से शादी, फिर 21 साल छोटी कंगना संग अफेयर, ऐसी रही आदित्य पंचोली की लाइफ
मुस्लिम एक्ट्रेस से शादी, फिर कंगना संग अफेयर, ऐसी रही आदित्य पंचोली की लाइफ
DUSU चुनाव: विनोद जाखड़ को NSUI के पैनल पर भरोसा, जीत का किया दावा
DUSU चुनाव: विनोद जाखड़ को NSUI के पैनल पर भरोसा, जीत का किया दावा
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 15 जिलों के लाखों लोग प्रभावित
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 15 जिलों के लाखों लोग प्रभावित
विदेश में पढ़ाई का क्रेज बढ़ा, CBSE से ज्यादा स्टेट बोर्ड के छात्र तलाश रहे मौके
विदेश में पढ़ाई का क्रेज बढ़ा, CBSE से ज्यादा स्टेट बोर्ड के छात्र तलाश रहे मौके
Floor Cleaning: पोंछा लगाने के बाद भी बनी रहती है फर्श पर चिपचिप, जानें सही तरीका
पोंछा लगाने के बाद भी बनी रहती है फर्श पर चिपचिप, जानें सही तरीका
Embed widget