एक्सप्लोरर

एलन मस्क ने किया ये बड़ा अनाउंसमेंट,  ट्विटर यूजर्स अब घर बैठे कमा सकते हैं अच्छा पैसा

एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स के लिए एक बड़ी अनाउंसमेंट की है. अब यूजर्स घर बैठे इस प्लेटफार्म से अच्छी कमाई कर सकते हैं.

Twitter Blue: ट्विटर को जब से एलन मस्क ने खरीदा है तब से ट्विटर अलग-अलग बातों को लेकर चर्चा में बना हुआ है. इस बीच कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने यूजर्स के लिए एक बड़ा अनाउंसमेंट किया है. इस अनाउंसमेंट से क्रिएटर्स को काफी फायदा होने वाला है. एलन मस्क ने एक ट्वीट कर कहा कि अब कंपनी ऐड से होने वाली कमाई को क्रिएटर्स के साथ शेयर करेगी. मस्क ने कहा कि ट्वीट थ्रेड के बीच आने वाले विज्ञापन या वीडियो के साथ आने वाले Ads से होने वाली कमाई कंटेंट क्रिएटर के साथ कंपनी शेयर करेगी और लोग पैसे कमा पाएंगे. इसकी शुरुआत 3 फरवरी 2023 से हो चुकी है.

 

सिर्फ इन्हें मिलेगा फायदा

कंपनी Ads से होने वाली कमाई का हिस्सा केवल उन यूजर्स को देगी जिन्होंने ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लिया होगा. यानी आम यूजर्स को इससे कोई लाभ नहीं होगा. बता दें, एलन मस्क ने पहले लोगों से ट्विटर ब्लू के लिए पैसे लिए अब वे उन्हें कमाई करने का मौका दे रहे हैं. क्रिएटर्स को कमाई का कितना हिस्सा कंपनी देगी या इसके लिए क्या पॉलिसी रहेगी इसकी जानकारी अभी खुलकर सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि एलन मस्क के इस कदम से ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर की संख्या में इजाफा होगा क्योंकि कंपनी केवल इन्हीं लोगों के साथ रेवेन्यू शेयर करेगी. 

ट्विटर ब्लू से आसानी से मिल जाता है ब्लू टिक

ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेकर आपको आसानी से अकाउंट पर ब्लू टिक मिल जाता है. इसके अलावा कई अन्य फायदे भी ट्विटर ब्लू यूजर को मिलते हैं. हालांकि भारत में फिलहाल ये सुविधा उपलब्ध नहीं है लेकिन कंपनी ने ये सर्विस यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, यूके, सऊदी अरब, फ्रांस , जर्मनी, इटली, पुर्तगाल और स्पेन आदि में शुरू कर दी है. ट्विटर एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स से हर महीने 11 डॉलर ट्विटर ब्लू के लिए चार्ज करता है जबकि वेब यूजर्स को हर महीने 8 डॉलर का भुगतान करना होता है.

यह भी पढ़ें: क्या ट्विटर की तरह अब इंस्टाग्राम में भी BLUE TICK के लिए देने होंगे पैसे, इतना हो सकता है चार्ज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget