एक्सप्लोरर

ट्विटर ब्लू का एनुअल सब्सक्रिप्शन लेने पर पैसे कम होंगे खर्च, ये है डिस्काउंट के बाद नई कीमत

ट्विटर ने अपने ब्लू सब्सक्रिप्शन पर इस छूट को यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान सहित अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया है. इन सभी देशों में ट्विटर ब्लू को पेश किया जा चुका है.

Twitter Blue Discount: ट्विटर का ब्लू सब्सक्रिप्शन लगातार चर्चा में बना हुआ है. ट्विटर वेब यूजर्स के लिए लगभग 650 रुपये प्रतिमाह और आईओएस के लिए 895 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से ट्विटर ब्लू की सर्विस प्रोवाइड कर रहा है. अब खबर सामने आई है कि ट्विटर ने अपनी ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा पर एक वार्षिक छूट पेश की है. जानकारी के अनुसार, अब ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन यूजर्स लगभग 6835 रुपये प्रति वर्ष (लगभग 570 रुपये प्रति माह) के साथ ले सकते हैं. इस हिसाब से यूजर्स मंथली मेंबरशिप पर $1 (लगभग 80 रुपये) बचा सकते हैं, क्योंकि ट्विटर ब्लू की मंथली कीमत $8 (लगभग 650 रुपये) प्रति माह है. आइए इस एनुअल डिस्काउंट के बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं. 

इन देशों में उपलब्ध है डिस्काउंट
ट्विटर ने अपने ब्लू सब्सक्रिप्शन पर इस छूट को यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान सहित अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया है. इन सभी देशों में ट्विटर ब्लू को पेश किया जा चुका है. अभी तक भारत में ट्विटर ब्लू पेश नहीं हुआ है. ऐसे में, आप तो इस डिस्काउंट का फायदा नहीं उठा सकते लेकिन अच्छी बात यह है कि आप अभी ब्लू टिक के लिए पैसे भी नहीं दे रहे हैं. 

यूजर्स ऐसे कर सकते हैं 245 रुपये की बचत
ट्विटर यूजर्स के पास वेब के जरिए 650 रुपये प्रति माह और iOS से 895 रुपये प्रति माह ब्लू की सदस्यता लेने का ऑप्शन था. इसमें एपल का 30% शुल्क शामिल था. एंड्रॉयड की एप से तो ट्विटर ब्लू को गायब ही कर दिया गया है. यह बस वेब और एपल यूजर्स के लिए उपलब्ध है. हालांकि, एंड्रॉयड और iOS यूजर्स अभी भी वेब के जरिए से साइन अप कर $3 (लगभग 245 रुपये) की बचत कर सकते हैं. 

डिस्काउंट मिलने पर कितने का फायदा?
अगर कोई iOS यूजर हैं तो उसे ट्विटर ब्लू की मंथली कीमत लगभग 895 रुपये प्रति माह पड़ेगी, जो की वर्षित तौर पर लगभग 10740 रुपये है. ऐसे में, अगर वो वर्षित प्लान लेता है तो कीमत लगभग 6999 रुपये हो जाएगी. ऐसे में, 36% की बचत होगी.

यह भी पढ़े लंबे समय के बाद एपल का नया HomePod लॉन्च, पॉइंट्स में जानिए इसकी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget