एक्सप्लोरर

आईफोन में ट्विटर चलाते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर, आ गया है ट्विटर ब्लू का एनुअल प्लान

iOS यूजर्स के लिए Twitter Blue का एनुअल प्लान आज 27 फरवरी 2023 से लाइव हो चुका है. इस एनुअल प्लान की कीमत 9,400 रुपये है.

Twitter Blue Tick Service : ट्विटर के नए मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने ब्लू टिक के लिए पैड सब्सक्रिप्शन शुरू किया. इस सब्सक्रिप्शन के तहत, अगर आप ब्लू टिक चाहते हैं तो आपको हर महीने का या साल का ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लेना होगा. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी प्रोफाइल में से ब्लू टिक हट जाएगा. खैर, सिर्फ ब्लू टिक ही नहीं, इस सब्सक्रिप्शन के कई अन्य फायदे भी हैं. हाल ही में, ट्विटर ने भारत में भी अपना ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया था. भारत में उस समय वेब वर्जन के लिए कीमतों का ऐलान किया गया था और कीमत 650 रुपये प्रति महीना है. इसके साथ ही, Android व iOS यूजर्स को इस सर्विस के लिए 900 रुपये प्रति महीना का शुल्क देना है.

अभी तक केवल मासिक प्लान को पेश किया गया था, लेकिन अब एक वार्षिक प्लान भी पेश कर दिया गया है. दरअसल, ट्विटर ने iOS यूजर्स के लिए एनुअल प्लान लाइव कर दिया है. आइए इस प्लान की डिटेल्स जानते हैं. 

iOS के लिए ट्विटर ब्लू का एनुअल प्लान

iOS यूजर्स के लिए Twitter Blue का एनुअल प्लान आज 27 फरवरी 2023 से लाइव हो चुका है. इस एनुअल प्लान की कीमत 9,400 रुपये है. बता दें कि इससे पहले सिर्फ मंथली प्लान ही उपलब्ध था. यह भी स्पष्ट कर दें कि एनुअल प्लान. अभी सिर्फ iOS के लिए आया है. एंड्रॉयड के लिए अभी इसे पेश नहीं किया गया है. एंड्रॉयड के लिए अभी भी सिर्फ मासिक प्लान ही है, जिसकी कीमत 900 रुपये है. हालांकि, वेब यूजर्स के लिए एनुअल प्लान उपलब्ध है, जिसकी वार्षिक कीमत 7,800 रुपये है. वार्षिक प्लान में वेबसाइट यूजर को डिस्काउंट भी दिया गया है, जिसमें 1000 रुपये की छूट मिल रही है. इसका मतलब है कि ट्विटर ब्लू के एनुअल सब्सक्रिप्शन के लिए उन्हें 6,800 रुपये का ही भुगतान करना होगा.

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन कैसे खरीदें?

अगर आप ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं तो अपने आईफोन में Twitter ऐप ओपन करें. स्वाइप राइट करते ही आपको मैन्यू ऑप्शन दिखेगा. मैन्यू में आपको अन्य ऑप्शन के साथ ‘Twitter Blue’ का ऑप्शन भी दिखाई देगा. जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, तो आपको नई 9,400 रुपये की कीमत शो होगी. हालांकि, एंड्रॉइड यूजर्स को अब भी यहां 900 रुपये की कीमत ही दिखाई देगी.

यह भी पढ़ें - क्या AI नौकरियां खा जाएगा? जानिए आखिर ऐसा कहना क्यों गलत हो सकता है, ये हैं तर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget