एक्सप्लोरर

मस्क फिर लोगों से मांग रहे पैसे! जानिए क्या है बिजनेसमैन का ट्विटर के लिए नया प्लान 

ट्विटर ब्लू के बाद अब मस्क एक बार फिर लोगों से पैसे मांगने जा रहे हैं. मस्क ने कहा की अगर यूजर्स ऐड नहीं देखना चाहते तो वे सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं.

ट्विटर का टेकओवर जबसे बिजनेसमैन एलन मस्क ने किया है तब से पूरी दुनिया भर में ट्विटर का जिक्र है. मस्क के आने के बाद ट्विटर में कई नए फीचर आ चुके हैं और ब्लू टिक को पेड कर दिया गया है. यानी जो यूजर ट्विटर पर ब्लू टिक पाना चाहते हैं उन्हें अब ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. इसकी कीमत भारत में 890 रुपये है.

एक ओर जहां ट्विटर में नए-नए फीचर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ कंपनी भयंकर घाटे से गुजर रही है. कंपनी के घाटे को कम करने के लिए एलन मस्क अब लोगों से एक बार फिर पैसे मांग रहे हैं. दरअसल, एलन मस्क ने एक ट्वीट कर कहा कि जो लोग ट्विटर पर विज्ञापन नहीं देखना चाहते अब वे ट्विटर का नया सब्सक्रिप्शन लेकर सुकून से इसका यूज कर सकते हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि नया सब्सक्रिप्शन प्लान पहले से महंगा होगा. यानि लोगों जो अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.  

दरअसल, ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन में लोगों को सामान्य के मुकाबले कम एड्स देखने को मिलते हैं. कई बार ये ऐड लंबे होते हैं जिसकी वजह से यूजर्स को परेशानी होती है. इस समस्या को कम करने के लिए एलन मस्क अब एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान पेश करने जा रहे हैं जिसमें यूजर्स जीरो ऐड के साथ ट्विटर का मज़ा ले पाएंगे.  

जल्द आ रहे ये फीचर

ट्विटर पर एक और नया फीचर आने वाला है जिसके बाद यूजर्स अपने पसंदीदा ट्वीट को बुकमार्क के रूप में सेव कर पाएंगे. इस फीचर की सबसे खास बात ये है कि बुकमार्क किया हुआ ट्वीट पूरी तरह से प्राइवेट रहेगा. यानी इसे कोई दूसरा यूजर नहीं देख पाएगा. लेकिन जिस व्यक्ति ने ट्वीट किया होगा वो जरूर देख पाएगा कि उसके ट्वीट को कितने लोगों ने बुकमार्क के तौर पर सेव किया है. इसके साथ ही मस्क ट्विटर पर एक और फीचर लाइव करने वाले हैं जिसके तहत ट्वीट्स रेकमंड होने से पहले ट्रांसलेट होंगे. यानी अब यूजर्स दूसरे देशों के ट्वीट्स को अपनी भाषा में देख पाएंगे. 

ट्विटर ब्लू यूजर्स को मिलते हैं ये फायदे

ट्विटर ब्लू यूजर्स को सबसे पहले तो एक ब्लू टिक मिलता है. इसके साथ ही यूजर्स को ट्वीट को एडिट, अंडों आदि करने की सुविधा ट्विटर ब्लू में मिलती है. पेड मॉडल में यूजर्स 1080p रिजोल्यूशन तक की वीडियो अपलोड कर सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स को सर्च, मेंशन और रिप्लाई में आम यूजर से ज्यादातर प्रेफरेंस मिलती है.

यह भी पढेंं: IMEI नंबर पता लगाने के सभी आसान तरीके, फोन गुम हो जाने या बेचने पर आता है काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget