एक्सप्लोरर

iPhone से एंड्रॉयड में डेटा ट्रांसफर करना होगा आसान, जानें एप्पल के नए फीचर्स

Apple: एप्पल अपने आईफोन यूज़र्स के लिए कुछ नए फीचर्स लेकर आने वाला है. उनमें से एक फीचर के जरिए आईफोन यूज़र्स के लिए अपने डेटा को किसी एंड्रॉयड फोन में ट्रांसफर करना काफी आसान हो जाएगा.

iPhone: अगर आपके पास आईफोन है और आप एंड्रॉयड डिवाइस पर स्विच करना चाहते हैं, तो आपके लिए आसान नहीं होगा. दरअसल आमतौर पर किसी आईफोन से एंड्रॉयड फोन में अपने डेटा को ट्रांसफर करना एक बेहद मुश्किल काम होता है और इस काम के दौरान कई बार यूज़र्स का कुछ डेटा खो भी जाता है. हालांकि अब एप्पल एक ऐसा फीचर लेकर आने वाली है, जिससे उनके यूज़र्स के लिए अपने आईफोन से डेटा को एंड्रॉयड फोन में ट्रांसफर करना काफी आसान हो जाएगा. आइए हम आपको इस फीचर के बारे में बताते हैं.

आईफोन में आएंगे नए फीचर्स

डिजिटल मार्केट एक्ट (डीएमए) के अनुपालन में, एप्पल आपके लिए अपने सभी डेटा को आईफोन से नए एंड्रॉइड फोन में ट्रांसफर करना आसान बना रही है. एप्पल का लक्ष्य इस प्रोसेस को आसान और सहज बनाना है. इसके अलावा एप्पल ने गुरुवार को डीएमए के अनुपालन के दौरान कुछ अन्य घोषणाएं भी की हैं, जैसे डिफ़ॉल्ट ऐप्स को बदलने की क्षमता और सफारी ब्राउज़र को हटाने की क्षमता. आइए हम आपको बताते हैं कि एप्पल आने वाले कुछ महीनों में अपने आईफोन में कौन-कौन से नए फीचर्स को शामिल करने वाला है. 

डेटा ट्रांसफर करने का आसान प्रोसेस

एक अच्छी डेटा ट्रांसफरिंग प्रोसेस के बदौलत एप्पल आईफोन यूज़र्स के लिए एंड्ऱॉयड पर स्विच करना आसान बना रहा है. एप्पल ने पुष्टि की है कि जैसा कि डीएमए अनुपालन रिपोर्ट में बताया गया है, वैसे ही वो एक ऐसा प्रोसेस डेवलप कर रहा है जो मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोवाइडर्स को 'आईफोन से नॉन-एप्पल फोन' में डेटा ट्रांसफर करने के यूज़र्स के हिसाब से ज्यादा फ्रेंडली प्रोसेस बनाने में मदद करता है. एप्पल 2024 के अंत या 2025 के शुरुआत तक इस नए प्रोसेस को यूज़र्स के लिए रिलीज कर सकती है.

सफारी को अनइंस्टॉल करने की क्षमता

एप्पल ने पुष्टि की है कि वो यूज़र्स को अपने डिफ़ॉल्ट ऐप्स में से एक - Safari को हटाने यानी डिलीट करने की ऑप्शन देगा. इसके अलावा, ये यूज़र्स डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र के रूप में एक थर्ड-पार्टी ब्राउज़र चुनने में सक्षम होंगे. यूरोपियन यूनियन में यह बदलाव 2024 के अंत तक हो सकता है.

थर्ड-पार्टी ऐप नेविगेशन ऐप चुनें

मार्च 2025 तक एप्पल कंपनी iPhone यूज़र्स को थर्ड-पार्टी नेविगेशन ऐप्स को डिफ़ॉल्ट के रूप में सेट करने की सुविधा भी देगी. इस सुविधा की वजह से पूरी तरह से एप्पल मैप्स पर निर्भर रहने की जरूरत खत्म हो जाएगी. इसका मतलब है कि फिर यूज़र्स आईफोन में भी गूगल मैप्स को अपने डिफ़ॉल्ट मैप्स ऐप के रूप में सेट कर सकते हैं. हालांकि, एप्पल का यह फीचर भी यूरोपियन यूनियन के यूज़र्स के लिए लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

2026 में लॉन्च हो सकता है एप्पल का फोल्डेबल iPhone! जानें लेटेस्ट रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget