एक्सप्लोरर

अब WhatsApp चैट को एक फोन से दूसरे फोन में करें आसानी से ट्रांसफर, जल्द मिलेगा नया फीचर

व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए जल्द ही चैट और मीडिया फाइल्स को ट्रांसफर करने वाला शानदार फीचर आ सकता है. फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है. लेकिन नया फीचर आने के बाद एक फोन से दूसरे फोन में व्हाट्सऐप डेटा ट्रांसफर करना काफी आसान हो जाएगा.

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए फीचर्स लेकर आता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही व्हाट्सऐप चैट  माइग्रेशन और सिंक फीचर आ सकता है. ये कई डिवाइस पर काम करेगा इससे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म फीचर और ज्यादा यूजर फ्रेंडली हो जाएगा.

वॉट्सऐप फीचर्स की खबरें देने वाली एक वेबसाइट की मानें तो फेसबुक के स्वामित्व वाल वॉट्सऐप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए चैट ट्रांसफर करने वाला फीचर देगा. यानि आप इस फीचर के आने के बाद आसानी से अपनी चैट को किसी दूसरे फोन नंबर पर ट्रासफर कर पाएंगे. 

फिलहाल अगर व्हाट्सऐप चैट का बैकअप रिस्टोर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास वही पुराना फोन नंबर और पुरानी डिवाइस जैसा ऑपरेटिंग सिस्टम होना जरूरी है. एंड्रॉयड से iOS में चैट माइग्रेशन करने वाले फीचर की काफी समय से टेस्टिंग की जा रही है फिलहाल ऐसा फीचर व्हाट्सऐप पर नहीं है.

अब नए फीचर की टेस्टिंग के बाद ये माना जा रहा है कि वॉट्सऐप अपने यूजर्स को मैसेज एक नए फोन नंबर में ट्रांसफर करने की भी सुविधा देना चाहता है. साथ ही वॉट्सऐप के iOS-Android माइग्रेशन टूल से एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है. इससे यूजर्स को काफी फायदा होगा. खासतौर से उन यूजर्स को जो अपना फोन बदलना चाहते हैं.

आपको एक ऑप्शन दिया जाएगा, जिससे  चैट्स को किसी दूसरे नंबर में ट्रांसफर किया जा सकेगा. हालांकि, आप किसी भी समय चैट हिस्ट्री को माइग्रेट नहीं कर पाएंगे. ऐसा आप तभी कर पाएंगे जब आप अपने वॉट्सऐप अकाउंट से नया एंड्रॉइड फोन लिंक करेंगे.

आपको बता दें इस नए फीचर के आने के बाद आपकी चैट के साथ मीडिया फाइल्स भी दूसरे फोन नंबर पर ट्रांसफर हो जाएगी. हालांकि आपके चैट हिस्ट्री माइग्रेशन से पहले आपके वॉट्सऐप फोन नंबर को बदलने का प्रोसेस पूरा होना चाहिए. ये फीचर ए़ंड्रॉयड और iOS फोन्स दोनों के लिए होगा. फिलहाल इसकी टेस्टिंग की जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget