एक्सप्लोरर

खरीदा है नया स्मार्टफोन? तो पुराने फोन से ऐसे करें डेटा ट्रांसफर

अब पुराने फोन से नए फोन में डेटा ट्रांसफर करना होगा और भी आसान. जानिए सिंपल तरीके जिससे आपके फोटो और कॉन्टेक्ट्स के अलावा ऐप्स का भी बेकअप ले सकते हैं.

आजकल स्मार्टफोन पर सेल चल रही है ऐसे में अगर आपने नया फोन खरीदा है तो सबसे बड़ी टेंशन होती है पुराने फोन से नए फोन में डेटा ट्रांसफर करने की. आज हम आपकी इसी टेंशन को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं. हम आपको ऐसा आसान तरीका बता रहे हैं जिससे आपके पुराने फोन से सभी कॉन्टेक्ट और डेटा नए फोन में ट्रांसफर हो जाएगा. बिना किसी झंझट के आप अपने नए फोन में पूरा स्टोरेज ला सकते हैं. आइये जानते हैं.

सिम कार्ड से ट्रांसफर- अगर आपके फोन में सेव नंबर गूगल अकाउंट से सिंक नहीं है तो आप सिम कार्ड से भी पुराने फोन के कॉन्टेक्ट ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन सिम में सिर्फ 250 कॉन्टेक्ट्स ही सेव हो पाते हैं. इसलिए उतने कॉन्टेक्ट ही ट्रांसफर होंगे. फोन में contact एप को खोलें>Click on menu>manage>import/export का सलेक्ट करें. कई फोन में इम्पोर्ट/एक्सपोर्ट का भी ऑप्शन होता है. आपको pop window में export to sim card को चुनें. इसके बाद आपके कॉन्टैक्ट्स फोन से सिम कार्ड में ट्रांसफर हो जाएंगे. बाद में आप अपने नए फोन में इन्हें ट्रांसफर ले सकते हैं.

फोटो वीडियो ट्रांसफर- मीडिया फाइल्स को ट्रांसफर करने के लिए आप मैमोरी कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आसानी से आपके फोटो, वीडियो और ऑडियो फाइल्स नए फोन में ट्रांसफर हो जाती हैं.

गूगल अकाउंट से ट्रांसफर- फोन में मौजूद कॉन्टैक्ट को ट्रांसफर करने का एक और आसान तरीका है कि आप कॉन्टैक्ट्स को अपने गूगल अकाउंट से सिंक कर लें. जब आप नए फोन को चालू करेंगे तो गूगल अकाउंट से सिंक कर लें, इससे आपके सारे कॉन्टैक्ट्स नए फोन में ट्रांसफर हो जाएंगे.

मैसेज ट्रांसफर- अगर आप अपने जरूरी मैसेज नए फोन में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आप फ्री एसएमएस बैकअप और रीस्टोर एप का इस्तेमाल कर हैं. इसके अलावा कई ऐप्स भी हैं जिनकी मदद से आप मैसेज का ट्रांसफर ले सकते हैं.

व्हाट्सऐप चैट ट्रांसफर- व्हाट्सएप डाटा ट्रांसफर करने के लिए आप एसडी कार्ड की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप अपना व्हाट्सऐप डेटा एसडी कार्ड में सेव कर लें फिर उसे निकालकर अपने नए फोन में लगा लें. आर व्हाट्सऐप फोल्डर को मेमोरी कार्ड या एसडी कार्ड में सेव करके डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं. इस बात का भी ध्यान रखें कि ट्रांसफर करते वक्त डाटा या फाइल पूरी तरह से ट्रांसफर हो जाएं. अब नए फोन में उसी नंबर से व्हाट्सएप इंस्टॉल करें.

ऐप ट्रांसफर- कई बार फोन में हमारे काम के ऐप्स होते हैं ऐसे में नए फोन में हम उनका ट्रांसफर लेना चाहते हैं इसके लिए आप हीलियम नाम की फ्री एप की मदद ले सकते हैं. यहां एप्स का पूरा बैकअप ले लें. अब इस ऐप को नए फोन में डाउनलोड करें और फिर सभी एप्स का बैकअप ले लें. आप चाहें तो माइक्रोएसडी कार्ड या कम्प्यूटर के जरिए भी बैकअप ले सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget