एक्सप्लोरर

1 सितंबर से जारी होगा TRAI का नया नियम, ऐसी गलती की तो बंद हो जाएगा सिम कार्ड

TRAI New Rule : स्पैम कॉल के नाम पर लगातार हो रही ठगी के मामलों पर TRAI सख्त हो गई है. टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए सरकार ने नए निर्देश जारी कर दिए हैं. नया नियम 1 सितंबर 2024 से प्रभावी होगा.

TRAI New Rule: लोगों के साथ स्पैम कॉल के नाम पर लगातार हो रही ठगी के मामलों पर सरकार सख्त हो गई है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) इसको लेकर एक नया नियम लागू करने जा रही है. इस नए नियम के अंतर्गत अगर कोई भी निजी मोबाइल नंबर से टेलीमार्केटिंग कॉल करते हैं, तो टेलीकॉम ऑपरेटर्स को उसके खिलाफ कड़े कदम उठाने होंगे.

सरकार पिछले काफी समय से टेलीकॉम सेक्टर में अनचाही कॉल के जरिए होने वाली ठगी को रोकने के लिए काम कर रही है. TRAI की तरफ से जारी किए गए इस नियम को 1 सितंबर 2024 से प्रभावी कर दिया जाएगा. देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों को भी सरकार की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं. 

क्या कहता है TRAI का नया नियम

हाल के कुछ समय में स्पैम कॉल के नाम पर लगातार हो रही ठगी की शिकायतें सरकार को काफी ज्यादा मिल रहीं थी. इसी को देखते हुए नया नियम लाया गया है. इसमें अगर कोई भी निजी मोबाइल नंबर से टेलीमार्केटिंग कॉल करता है, तो टेलीकॉम ऑपरेटर्स के द्वारा उस नंबर को 2 साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा.

सरकार ने  टेलीमार्केटिंग को लेकर नई  मोबाइल नंबर सीरीज जारी कर दी है. अब बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर को 160 नंबर की सीरीज से ही प्रमोशन कॉल और मैसेज करने होंगे.

अनचाही कॉल्स और मैसेज से मिलेगा छुटकारा

नए नियम के लागू होने के बाद लोगों को अनचाही कॉल्स और मैसेज से दो-चार नहीं होना पड़ेगा. नए नियम में ऑटोमैटिक जनरेटेड कॉल्स/रोबोटिक कॉल्स और मैसेज को भी शामिल किया गया है. TRAI के इस एक्शन प्लान के बाद से अनचाही कॉल्स और मैसेज पर रोक लग जाएगी.

दूरसंचार विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 3 महीने में 10 हजार से ज्यादा फ्रॉड मैसेज भेजे जा चुके हैं. इसी की वजह से सरकार ने फ्रॉड और स्पैम कॉल्स को लेकर सख्त रुख अपनाया हुआ है. 

यहां करें शिकायत 

अगर आपके पास ऐसा कोई भी कॉल या मैसेज आता है तो इसकी शिकायत तुरंत 'संचार साथी पोर्टल' पर करें. आप 1909 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. अब देखना होगा कि सरकार के इस नए नियम का टेलीकॉम ऑपरेटर्स और स्पैम कॉल करने वालों पर कितना असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp ने Meta AI Voice समेत कुल 5 नए फीचर्स का किया ऐलान, पूरी तरह से बदल जाएगा आपका अनुभव!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget