एक्सप्लोरर

TRAI के इन नए नियमों के लागू होने के बाद यूजर्स पर होगी पैसों की बारिश! जानें कैसे

TRAI New Guidelines : TRAI ने यूजर्स को बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी देने के लिए नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. शिकायतों को हल करने के लिए अब डेडलाइन सेट कर दी है. इसके अलावा भी कई बदलाव किए गए हैं.

TRAI New Guidelines : TRAI ने यूजर्स को बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी देने के लिए नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. TRAI की तरफ से जो बदलाव किए गए हैं, उनसे यूजर्स को तो फायदा होगा, लेकिन नेटवर्क प्रोवाइडर्स के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी. असल में नए नियमों के अनुसार अगर यूजर की शिकायतों को समय रहते कंपनियों द्वारा हल नहीं किया गया तो कंपनी को मुआवजा देना होगा. कंपनी उसी यूजर को मुआवजा देगी, जिसकी शिकायत तो उसने समय-सीमा में हल नहीं किया.

TRAI ने शिकायतों को हल करने के लिए अब डेडलाइन सेट कर दी है. प्राकृतिक आपदा या किसी और वजह से यूजर्स को नेटवर्क कनेक्टिविटी में परेशानी होती है, तो वो संबंधित विभाग में इसकी शिकायत करते हैं. लेकिन शिकायत के बाद भी इसे ठीक नहीं किया जाता है. इसी वजह से अब डेडलाइन सेट कर दी गई है.

टेलीकॉम कंपनियों के देना होगा जुर्माना

नए नियमों के बाद अब अगर टेलीकॉम कंपनियों ने क्वालिटी स्टैंडर्ड को फॉलो नहीं किया या फिर ब्रॉडबैंड, वायरलाइन या वायरलेस सेवा विनियम 2024 का उल्लंघन किया है, तो उन्हें अच्छा-खासा जुर्माना देना होगा. पहले जुर्माना की राशि 50 हजार रुपए थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 लाख रुपए तक कर दिया गया है.

TRAI ने जुर्माना राशि को भी अलग-अलग रूप में विभाजित किया है. TRAI की तरफ से 1 लाख रुपए, 2 लाख रुपए, 5 लाख रुपए और 10 लाख रुपए तक की जुर्माना राशि तय की गई है. इसके अलावा अगर ​लगातार 3 दिन तक ब्रॉडबैंड की सर्विस खराब रहती है तो यूजर्स को ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर्स की तरफ से मुआवजा मिलेगा. 

बढ़ाकर मिलेगी कनेक्शन की वैलिडिटी

TRAI के नए नियमों के अनुसार कहीं पर भी नेटवर्क आउटेज होने पर यूजर्स को कंपनी की तरफ से कनेक्शन की वैलिडिटी बढ़ाकर मिलेगी और इसके लिए उन्हें पैसे भी नहीं देने होंगे. TRAI की तरफ से इसकी डेडलाइन 24 घंटे के लिए सेट की गई है.

अगर  24 घंटों के लिए नेटवर्क आउटेज की समस्या रहती है तो यूजर्स को परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि अब परेशानी तो टेलीकॉम कंपनियों को होने वाली हैं. नए नियमों में ​12 घंटे को 1 दिन के रूप में गिना जाएगा. इसका मतलब है कि अगर लगातार 12 घंटे तक नेटवर्क ठप रहेगा तो यूजर्स को 1 दिन की ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी. 

वहीं, अब नए नियमों के बाद मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स की वेबसाइट पर मैप भी शो होगा. मैप में यूजर्स को कंपनी का नेटवर्क कहां तक उपलब्ध है और इसे कैसे अप्लाई किया जा सकता है, इसकी जानकारी दी जाएगी. TRAI के नए नियम 6 महीने के अंदर लागू होने वाले हैं, जिसके बाद यूजर्स को काफी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

International Fraud Calls से लोगों को मिलेगी राहत, नए सिस्टम पर काम कर रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget