एक्सप्लोरर

TRAI Data: जिओ-एयरटेल से जुड़े 48 लाख लोग, वोडाफोन-आइडिया की हालत खस्ता, छोड़कर गए 7.5 लाख यूजर्स

Telecom Sector: कर्ज के फेर में फंसी वोडाफोन आइडिया की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं. ट्राई द्वारा जारी सितंबर के आंकड़ों में उसने मोबाइल सब्सक्राइबर खोए हैं जबकि एयरटेल और जिओ को फायदा हुआ है.

Telecom Sector: भारतीय टेलीकॉम बाजार में जिओ (Jio) और एयरटेल (Airtel) की बादशाहत और मजबूत होती चली जा रही है. उधर, वोडाफोन-आइडिया (VI) का संकट कम होने का नाम ही नहीं ले रहा. जिओ और एयरटेल ने सितंबर में लगभग 48 लाख नए मोबाइल ग्राहक अपने साथ जोड़े हैं वहीं, वोडाफोन-आइडिया ने इसी अवधि में 13.2 लाख ग्राहक खोए हैं. इसके चलते वी की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं.

जिओ के उपभोक्ताओं की संख्या 45 करोड़ के नजदीक 

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर में रिलायंस के स्वामित्व वाली जिओ ने 34.7 लाख नए मोबाइल उपभोक्ता जोड़े इसके साथ ही मुकेश अंबानी की यह कंपनी टेलिकॉम बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करती जा रही है. सितंबर के कंपनी के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 44.92 करोड़ हो गई है. 

एयरटेल से जुड़े 13.2 लाख मोबाइल उपभोक्ता

इसके बाद दूसरे नंबर पर एयरटेल रही. इसने समान अवधि में 13.2 लाख मोबाइल उपभोक्ता अपने साथ जोड़े इसके साथ ही कंपनी के कुल मोबाइल उपभोक्ता 37.77 करोड़ हो गए हैं. एयरटेल भारतीय टेलीकॉम मार्केट की नंबर दो कंपनी बनी हुई है. हालांकि, उसके और जिओ के बीच का अंतर बढ़ता ही जा रहा है.  

वोडाफोन आइडिया को झेलना पड़ा नुकसान

ट्राई (Telecom Regulatory Authority of India) के आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में वोडाफोन आइडिया को नुकसान झेलना पड़ा है. कंपनी ने सितंबर महीने में 7.5 लाख उपभोक्ता खोए हैं. अब कंपनी के पास 22.75 करोड़ मोबाइल यूजर्स ही बचे हैं.

कर्ज के जाल में फंसी है कंपनी 

कर्ज में फंसी कंपनी पिछले काफी समय से निवेशकों को जुटाने के प्रयास में लगी हुई है. मगर, उसे सफलता नहीं मिल पा रही है. इसके चलते कंपनी के कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है. इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़कर 8,737.9 करोड़ रुपये हो गया था. वीआईएल ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया था कि एक साल पहले की समान अवधि में उसे 7,595.5 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था. अब कंपनी का घाटा बढ़ गया है जबकि रेवेन्यू स्थिर बना हुआ है. परिचालन से होने वाला राजस्व जुलाई-सितंबर तिमाही में 10,716.3 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा था.

ये भी पढ़ें 

पेट्रोल-डीजल का खर्चा होगा कम, गूगल मैप्स में आ रहा ये नया फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget