एक्सप्लोरर

Tips: फ्रॉड से बचने के लिए ऐसे सुरक्षित रखें अपना डेबिट और क्रेडिट कार्ड, अपनाएं ये जरूरी टिप्स

बैंक कभी भी आपसे आपके कार्ड की संख्या, CVV, एक्सपायरी डेट और OTP की जानकारी नहीं मांगते हैं. लिहाजा किसी भी सूरत में इन डिटेल्स को किसी को न दें.

पिछले कुछ समय से डिजिटल पेमेंट में इजाफा हुआ है, खासतौर पर कोरोना महामारी के दौरान तो लोग ज्यादातर डिजिटली ट्रांजेक्शन करते हैं. इसके साथ ही धोखाधड़ी के मामलों में तेजी आई है. ऐसे में अपने डेबिट कार्ड का डेटा सेफ रखना काफी मुश्किल हो गया है. हम पब्लिक प्लेस पर कार्ड का यूज सबके सामने कर लेते हैं साथ ही इसकी जानकारी भी लोगों के साथ साझा कर लेते हैं, जिसका खामियाजा हमें बाद में उठाना पड़ता है. लेकिन घबराएं नहीं हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप अपना कार्ड बिल्कुल सुरक्षित रख सकते हैं. 

ऐसे सुरक्षित रखें अपना डेबिट कार्ड

1. कभी भी किसी भी वेबसाइट पर अपने कार्ड की जानकारी ऑटोफिल न करके रखें. कई बार लोग जल्दी से जल्दी ट्रांजेक्शन करने के लिए कार्ड को वेबसाइट या एप्स पर सेव कर लेते हैं जैसे कि पेटीएम, ओला, ऊबर, फ्रीचार्ज आदि पर कार्ड सेव करके रख लेते हैं. कई बार इनको एक्सेस करने के लिए हैकर को सिर्फ ओटीपी की जरूरत होती है और इसके चलते आपका कार्ड काफी अनसेफ हो जाता है.

2. कभी भी, कहीं भी अपने कार्ड की फोटो पोस्ट न करें, खासकर कि सोशल मीडिया पर तो बिलकुल नहीं. डेटा चोरी करने वाले आसानी से इसके जरिए आपकी कार्ड डिटेल्स हासिल कर सकते हैं.

3. पब्लिक और फ्री वाई-फाई इस्तेमाल करते समय अपने कार्ड के इस्तेमाल से परहेज करें. इसके जरिए ट्रांजेक्शन करने से बचें.

4. सिर्फ सुरक्षित और विश्वसनीय वेबसाइट के जरिए ही अपने कार्ड से ट्रांजेक्शन करें और इसके साथ ही हर बार कार्ड ट्रांजेक्शन करने के बाद ब्राउजर की कैशे मैमोरी को डिलीट कर दें.

5. कभी भी अनसिक्योर्ड कार्ड न लें जिनके ट्रांजेक्शन के लिए ओटीपी या पिन की जरूरत नहीं होती. ऐसे कार्ड को हैक करना बेहद आसान होता है और ये बेहद अनसेफ कैटेगरी में आते हैं. लिहाजा ऐसे कार्ड को बैंक में जाकर सिक्योर्ड कार्ड के बदले में बदलवा लें.

6. ऑनलाइन बैंकिग, नेट बैंकिग, मोबाइल बैंकिंग पर काम हो जाने के बाद हमेशा लॉग-आउट करना चाहिए. डायरेक्ट विंडो बंद करने से कई बार वो हिस्ट्री में चलता रहता है.

7. ग्राहक को अपने ऑनलाइन कार्ड या वॉलेट का पिन समय-समय पर बदलते रहना चाहिए. कभी भी डेबिट-क्रेडिट कार्ड की डिटेल किसी के साथ शेयर न करें.

8. हमेशा अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर पेड एंटी-वायरस का इस्तेमाल करें. ये भले ही आपको महंगे लगें लेकिन आपकी कई गुना ज्यादा रकम को बचाने के सामने ये कुछ नहीं है.

9. स्मार्टफोन पर एप इंस्टॉल करते समय उसे जरूरी एक्सेस ही दें. एसएमएस, गैलरी और कॉल, कॉन्टेक्ट्स का एक्सेस मांगने वाली एप्स अगर जरूरी न हों तो न इंस्टॉल करें. वहीं अगर जरूरी है तो अलॉओ वन्स के बाद अकाउंट वेरिफाई हो जाएगा और उस के बाद एप को इनका एक्सेस रद्द कर दें.

10. ध्यान रखें कि बैंक, क्रेडिट कार्ड संस्थाएं कभी भी आपसे आपके कार्ड की संख्या, सीवीवी, एक्सपायरी और ओटीपी की जानकारी नहीं मांगते हैं. लिहाजा किसी भी सूरत में इन डिटेल्स को किसी को न दें चाहे वो बैंक, वेबसाइट या इंश्योरेंस कंपनी से होने का दावा क्यों न कर रहा हो.

ये भी पढ़ें

गलती से दूसरे के अकाउंट में ट्रांसफर हुआ पैसा ऐसे मिल सकता है वापस, जानिए क्या है प्रोसेस

कोरोना संकट के समय साइबर खिलाड़ियों ने घात लगाकर किए थे हमले, 114 प्रतिशत बढ़े थे साइबर अटैक- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget