एक्सप्लोरर

6,000 करोड़ रुपये का खजाना कचरे के ढेर में फेंक आया यह शख्स,जानिए क्या है मामला जिसकी दुनियाभर में है चर्चा

एक आईटी इंजीनियर ने गलती से 8,000 बिटकॉइन वाली हार्ड ड्राइव कचरे में फेंक दी, जिसकी आज की कीमत करीब 6,000 करोड़ रुपये होती.

सोचिए अगर आपके पास अरबों की दौलत हो और आप उसे गलती से कूड़े में फेंक दें... ऐसा ही कुछ हुआ वेल्स के न्यूपोर्ट शहर में रहने वाले आईटी इंजीनियर जेम्स हाउल्स के साथ. साल 2013 में उन्होंने गलती से एक पुरानी हार्ड ड्राइव फेंक दी, जिसमें उनके 8,000 बिटकॉइन की चाबी यानी 'प्राइवेट की' सेव थी. उस समय बिटकॉइन की कीमत भले ही ज्यादा नहीं थी, लेकिन आज यही डिजिटल सिक्के करीब 6,000 करोड़ रुपये के हो चुके हैं.

गलती जो बन गई ज़िंदगी की सबसे बड़ी चूक

2013 में जब बिटकॉइन को बहुत लोग गंभीरता से नहीं लेते थे, जेम्स ने भी इसे बस एक डिजिटल एक्सपेरिमेंट समझा. एक दिन ऑफिस की सफाई के दौरान उन्होंने पुरानी हार्ड ड्राइव को बेकार समझकर सीधे कूड़े के मैदान में फेंक दिया. उन्हें अंदाज़ा ही नहीं था कि उस छोटे से हार्ड ड्राइव में छिपा है एक खजाना.

फिर शुरू हुई असली जंग

जैसे-जैसे बिटकॉइन की कीमत आसमान छूने लगी, जेम्स को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने ठान लिया कि किसी भी हालत में उस हार्ड ड्राइव को वापस लाना है. इसके लिए उन्होंने एक तकनीकी योजना बनाई—ड्रोन, रोबोट और सेंसर की मदद से लैंडफिल साइट की खुदाई की तैयारी की गई. जेम्स इस पूरे मिशन का खर्चा खुद उठाने को भी तैयार थे. उन्हें बस स्थानीय प्रशासन की मंजूरी चाहिए थी.

लेकिन मिली सिर्फ दीवारें

न्यूपोर्ट सिटी काउंसिल ने उन्हें खुदाई की इजाजत देने से इनकार कर दिया. वजह थी पर्यावरण को होने वाला संभावित नुकसान जहरीली गैसों का रिसाव और जमीन के पानी का दूषित होना. इतना ही नहीं, ब्रिटिश कानून के मुताबिक एक बार कोई चीज लैंडफिल में फेंक दी जाती है, तो वो अब उस व्यक्ति की नहीं बल्कि साइट की संपत्ति बन जाती है.

अदालत का भी दरवाजा खटखटाया

जेम्स ने उम्मीद नहीं छोड़ी. उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाया, लेकिन 2024 में एक ब्रिटिश कोर्ट ने साफ कर दिया कि अब उस हार्ड ड्राइव को ढूंढ पाने की कोई सच्ची संभावना नहीं है. कोर्ट का मानना था कि इतने सालों में हार्ड ड्राइव खराब हो चुकी होगी और उसके काम करने की संभावना लगभग खत्म है.

अब कहानी बनेगी स्क्रीन पर

हालांकि बिटकॉइन तो शायद अब कभी नहीं मिलेगा, लेकिन जेम्स की कहानी अब दुनियाभर में सुनाई जाएगी. लॉस एंजेलेस की एक कंपनी उनकी इस असली जिंदगी की तलाश पर डॉक्युमेंट्री, पॉडकास्ट और वीडियो सीरीज़ बना रही है, जिसका नाम होगा “The Buried Bitcoin”. यह सीरीज 2025 के अंत तक रिलीज की जाएगी.

उम्मीद अब भी बाकी है

जेम्स का कहना है, “अब पूरी दुनिया को पता चलेगा कि मैं सिर्फ एक पागल सपना नहीं देख रहा था, बल्कि मेरे पास पूरा प्लान था.” हार के बावजूद वो अब भी मानते हैं कि एक दिन शायद तकनीक और हालात उनके फेवर में होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब नहीं मिलेंगे OnePlus के फोन, कंपनी ने कर ली यहां से कारोबार समेटने की तैयारी
अब नहीं मिलेंगे OnePlus के फोन, कंपनी ने कर ली यहां से कारोबार समेटने की तैयारी
फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
लॉन्च से पहले लीक हो गई Samsung Galaxy Watch 9 और Ultra 2 की सारी जानकारी, जानिए क्या-कुछ मिलेगा
लॉन्च से पहले लीक हो गई Samsung Galaxy Watch 9 और Ultra 2 की सारी जानकारी, जानिए क्या-कुछ मिलेगा
खराब होने के बाद स्मार्टफोन की बैटरी का क्या होता है, E-Waste बनती है या होती है Recycle?
खराब होने के बाद स्मार्टफोन की बैटरी का क्या होता है, E-Waste बनती है या होती है Recycle?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget