एक्सप्लोरर

हर महीने 5000GB डेटा और OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन, इस कंपनी ने कराई तौबा-तौबा!

BSNL अपने एक प्लान में 300 Mbps तक की स्पीड और 5TB डेटा दे रही है. इस प्लान में कई OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं.

BSNL Data Plan: आज की कनेक्टेड दुनिया में इंटरनेट डेटा की जरूरत बहुत बढ़ गई है. घर से ऑफिस का काम करने वालों से लेकर स्टूडेंट्स तक, हर किसी के लिए इंटरनेट डेटा जरूरी हो गया है. प्राइवेट कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में अपने मोबाइल इंटरनेट प्लान के रेट बढ़ा दिए हैं, जिससे जेब पर बोझ बढ़ा है. अगर आप इससे परेशान हैं तो BSNL के प्लान आपको राहत दे सकते हैं. सरकारी कंपनी कम दाम में ऐसे ब्रॉडबैंड प्लान पेश करती है, जिससे आपकी डेटा से जुड़ी सारी जरूरतें पूरी हो जाएंगी.

BSNL Fiber Silver Plus OTT Broadband Plan

BSNL के इस ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर को हर महीने 5TB यानी 5000GB इंटरनेट डेटा मिलता है. अगर कोई रोजाना 150GB डेटा इस्तेमाल करता है तो भी इस प्लान का डेटा खत्म नहीं होगा. यह डेटा 300 Mbps की तूफानी स्पीड के साथ मिलता है. 5000GB डेटा खत्म होने के बाद भी अगर कोई डेटा यूज करना चाहता है तो कंपनी उसे इंटरनेट एक्सेस के लिए 30 Mbps की स्पीड देगी. यानी इस प्लान में डेटा और डेटा स्पीड की चिंता करने की जरूरत नहीं है. इसके लिए यूजर्स को हर महीने 2,799 रुपये चुकाने होंगे.

ये हैं प्लान के अन्य फायदे

छप्पर फाड़ डेटा के अलावा इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और कई OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. इस प्लान में BSNL डिज्नी+हॉटस्टार, लायंस गेट, शेमारु मी, शेमारु, वूट ऐप, हंगामा, Zee5 प्रीमियम, SonyLIV प्रीमियम और YuppTV का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है. यानी एक ही प्लान में कंटेट का मजा उठाने के लिए कई OTT प्लेटफॉर्म्स और 5TB डेटा दिया जा रहा है. 

सस्ता प्लान भी ऑफर करती है BSNL

अगर आप BSNL का सस्ता प्लान लेना चाहते हैं तो Fiber Entry Broadband Plan अच्छा विकल्प है. इसमें 20 Mbps की स्पीड के साथ हर महीने 1000GB डेटा मिलता है. इसमें आपको अनलिमिटेड डेटा डाउनलोड और फ्री वॉइस कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी. इस प्लान की कीमत 329 रुपये है.

ये भी पढ़ें-

अच्छा तो इस वजह से महंगे मिलते हैं Foldable Phones? ये 5 फायदे जान लिये तो खरीदे बिना नहीं रह पाएंगे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget