एक्सप्लोरर

Vi और Jio के इन प्लान्स में मिलता है JioHotstar का सब्सक्रिप्शन, साथ में डेटा और कॉलिंग के भी बेनेफिट्स

Vi और Jio के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को जियोहॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. इसके साथ कॉलिंग और डेटा का भी बेनेफिट दिया जा रहा है. दोनों कंपनियां ऐसे कई प्लान्स ऑफर करती हैं.

कुछ दिन पहले ही जियोसिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार को मर्ज कर एक नया OTT प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार लॉन्च किया गया था. मूवीज से लेकर वेब सीरीज और स्पोर्ट्स से लेकर स्पेशल शो तक, यह प्लेटफॉर्म बहुत कुछ ऑफर कर रहा है. इन्हें देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ेगी. आज हम आपको वोडाफोन आइडिया और जियो के उन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके साथ यह सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.

सबसे पहले जियो के प्लान

जियो ने हाल ही में 195 रुपये का नया प्लान पेश किया है. इसके साथ जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है. 90 दिनों की वैलिडिटी वाले इस डेटा पैक में 15GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. इसके साथ 90 दिनों तक जियोहॉटस्टार के एड-सपोर्टेड मोबाइल प्लान का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. इसमें यूजर एक समय पर एक डिवाइस में HD रेजॉल्यूशन पर कंटेट देख पाएंगे.

जियो का दूसरा प्लान 949 रुपये का है. इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है. इसके साथ भी 90 दिनों के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है.

वोडाफोन आइडिया के भी हैं कई प्लान

वोडाफोन आइडिया भी जियो की तरह शानदार ऑफर दे रही है. कंपनी 161 रुपये के एड-ऑन प्लान में 30 दिनों के लिए 4GB डेटा ऑफर कर रही है. इसमें कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं है, लेकिन इसके साथ 3 महीने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल जाएगा. 

अगर आप नॉर्मल प्लान देख रहे हैं तो 469 रुपये से रिचार्ज कर सकते हैं. 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, रात के 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा के साथ रोजाना 2.5GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. इस प्लान में जियोहॉटस्टार का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है.

कंपनी 994 रुपये के प्लान में भी जियोहॉटस्टार का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन दे रही है. इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है. यूजर्स रात के 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा इन्जॉय कर सकते हैं.

वोडाफोन आइडिया ने अपने एनुअल प्लान में भी जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन शामिल कर दिया है. 3,699 रुपये के इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है. इसमें भी रोजाना 2GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है. यूजर्स रात के 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा इन्जॉय कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri पर दोस्तों को WhatsApp Stickers से दें बधाई, ऐसे करें डाउनलोड, आसान है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget