एक्सप्लोरर

बड़े काम के हैं ये 5 WhatsApp फीचर्स, क्या आप व्हाट्सऐप के इन नए फीचर्स का इस्तेमाल करते हैं?

व्हाट्सऐप में यूजर्स की जरूरत को देखते हुए कुछ नए फीचर्स शामिल किए गए हैं. इन सभी फीचर्स को आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. हम आपके लिए ऐसे 5 काम के फीचर्स लेकर आएं हैं.

साल 2020 में व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए कई शानदार और बड़े काम के फीचर्स शामिल किए हैं. इसके अलावा कई फीचर्स को अपडेट भी किया गया है. WhatsApp में स्टोरेज मैनेजमेंट टूल से लेकर पेमेंट तक कई खास और काम के फीचर्स को जोड़ा गया है. क्या आपने अपने व्हाट्सऐप में इन फीचर्स को एक्सपीरिएंस किया है? क्योंकि अभी भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो इन फीचर्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं. आज हम आपको इन फीचर्स के फायदे और इन्हें इस्तेमाल करने का सिंपल तरीका बता रहे हैं. इसके लिए आप सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप को अपडेट कर लीजिए.

1- एडवांस्ड सर्च- व्हाट्सऐप का बड़े काम का फीचर है एडवांस सर्च ऑप्शन. इससे आप वॉट्सऐप पर आने वाले मैसेज, gifs, वीडियो, ऑडियो और डॉक्यूमेंट फाइल्स को अलग-अलग सर्च कर सकते हैं. सर्च पर टैप करते ही आपको फोटोज, टेक्स्ट, ऑडियो, gifs, विडियोज, डॉक्यूमेंट्स और लिंक्स का ऑप्शन मिल जाएगा. आप इस फीचर से किसी भी तरह की फाइल को सर्च कर सकते हैं. सिर्फ की-वर्ड सर्च करने पर ही आपको उससे संबंधित सभी फाइल्स दिखने लगेंगी.

2- डार्क मोड- वॉट्सऐप के इस फीचर का नाम है डार्क मोड. इससे आखों को बहुत आराम मिलता है और फोन की बैटरी भी सेव हो जाती है. इसे इनेबल करने पर वॉट्सऐप के सारे सेक्शंस का बैकग्राउंड कलर डार्क ग्रे हो जाता है. ऐसा करने के लिए आपको सेटिंग्स में Chats पर टैप करना होगा. डिस्प्ले सेक्शन में Theme पर टैप करने के बाद आपको तीन ऑप्शंस Light, Dark और System Default दिखेगा. आप इनमें से किसी भी फीचर को ऑन कर सकते हैं.

3- वॉट्सऐप पेमेंट- व्हाट्सऐप का एक और महत्वपूर्ण फीचर्स है वॉट्सऐप पेमेंट सिस्टम. इससे आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. इस फीचर से पैसा भेजना, मैसेज भेजने जैसा हो जाएगा. अभी व्हाट्सऐप पेमेंट की सुविधा कुछ लोगों को ही दी जा रही है. आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए शुरु कर दिया जाएगा.

4-ग्रुप कॉल लिमिट- कुछ समय पहले तक ग्रुप वीडियो या वॉइस कॉलिंग में आप सिर्फ चार लोगों को ही जोड़ सकते थे, लेकिन अब यह लिमिट बढ़ा दी गई है. अब आप एक साथ 8 यूजर्स को विडियो कॉल या ऑडियो कॉल कर सकते हैं. लोगों के लिए ये नया फीचर काफी फायदेमंद है.

5- स्टोरेज मैनेजमेंट टूल- आजकल सभी के फोन में सबसे ज्यादा डेटा का इस्तेमाल व्हाट्सऐप के जरिए ही होता है. यही वजह है कि फोन में स्टोरेज फुल हो जाता है. ऐसे में अब नए फीचक से आप बड़ी व्हाट्सऐप की फाइल्स को डिलीट कर सकते हैं. आप फॉरवर्डेड फोटोज, विडियोज और फाइल्स को स्टोरेज मैनेजमेंट सेक्शन में जाकर देख सकते हैं और डिलीट कर सकते हैं. आप चाहें तो 5MB से बड़ी फाइल्स को भी डिलीट कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

Embed widget