एक्सप्लोरर

WhatsApp का बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं ये तीन ऐप, मिल रहे कई यूनिक फीचर्स

व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर विवाद चल रहा है. नई पॉलिसी 15 मई 2021 से लागू होनी है, लेकिन कंपनी ने साफ कर दिया है कि जो लोग इसे एक्सेप्ट नहीं करेंगे, उनका अकाउंट डिलीट नहीं होगा.

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे पॉप्युलर ऐप में शुमार व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी सुर्खियों में है. कंपनी ने इसे आगामी 15 मई से लागू करने का फैसला किया है. इस पॉलिसी के मुताबिक व्हाट्सऐप यूजर्स का डेटा अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ शेयर करेगा. इस पॉलिसी को लेकर लोग चिंतित हैं और इस ऐप के विकल्प तलाश रहे हैं. अगर आप भी इस प्लेटफॉर्म के विकल्पों के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको तीन बेहतरीन ऐप के बारे में बता रहे हैं. ये ऐप यूजर्स को कई यूनिक फीचर्स देकर उनका एक्सपीरिएंस बेहतर बना रहे हैं.

Telegram
भारत में टेलीग्राम व्हाट्सऐप का सबसे अच्छा विकल्प उभरकर सामने आ रहा है. अब तक करोड़ों लोगों ने इस ऐप को इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी का ऐलान होने के बाद इस ऐप की लोकप्रियता में काफी तेजी से उछाल आया है. इसमें कई यूनिक फीचर्स हैं. इसमें आप व्हाट्सऐप की तरह फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट भेज सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें आप अपने मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं. भेजे हुए मैसेज को एडिट कर सकते हैं. आप इस प्लेटफॉर्म पर 1.5 GB तक की फाइल शेयर कर सकते हैं. इसके अलावा आपको टेलीग्राम पर अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलती है. 

Signal
सिग्नल ऐप की लोकप्रियता भी इन दिनों तेजी से बढ़ रही है. यह देश में व्हाट्सऐप का दूसरा विकल्प साबित हो रहा है. पिछले कुछ महीनों में इस ऐप को करोड़ों लोगों ने यूज करना शुरू कर दिया है. इस ऐप में आप व्हाट्सऐप की तरह टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट शेयर कर सकते हैं. इसके अलावा आपको इसमें इमोजी, स्टिकर समेत कई बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं, जो चैट एक्सपीरिएंस को शानदार बनाते हैं.

Share Chat
शेयर चैट भी इन दिनों देश में काफी पसंद किया जा रहा है. लोग इस ऐप को व्हाट्सऐप का विकल्प मान रहे हैं. इसमें व्हाट्सऐप जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं, जिनका आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इस ऐप के देश में करोड़ों यूजर्स हैं. लगातार यह ऐप अपने फीचर्स को अपडेट कर रहा है. आने वाले दिनों में इस ऐप की लोकप्रियता और बढ़ने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart
गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget