एक्सप्लोरर

वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के अलावा भी करें फोन कैमरा का स्मार्ट इस्तेमाल, ये खास एप करेंगी आपकी मदद

एंड्रॉइड के प्ले स्टोर से लेकर एप्पल (iOS) के एप स्टोर में ऐसी दर्जनों एप हैं, जो स्मार्टफोन कैमरा के साथ मिलकर कई अहम कामों में इस्तेमाल होती हैं.

स्मार्टफोन में जितना इस्तेमाल सोशल मीडिया एप्स का होता है, उतना ही इस्तेमाल इसके जबरदस्त कैमरा का भी होता है. मेन कैमरा हो या सेल्फी कैमरा, जब मन करता है इसे स्टार्ट कर हम सब तस्वीरें लेने या वीडियो बनाने में लग जाते हैं. कुछ सालों से इसका इस्तेमाल वीडियो कॉलिंग के लिए भी बढ़ा है, लेकिन अगर आप अपने स्मार्टफोन कैमरा का इस्तेमाल सिर्फ इन्हीं कामों के लिए कर रहे हैं, तो आपके लिए कई ऐसी एप मौजूद हैं, जो कैमरा के इस्तेमाल को वाकई ‘स्मार्ट’ बना देती हैं.

एंड्रॉइड के प्ले स्टोर से लेकर एप्पल (iOS) के एप स्टोर में ऐसी दर्जनों एप हैं, जो स्मार्टफोन कैमरा के साथ मिलकर कई अहम कामों में इस्तेमाल होती हैं, फिर चाहे वो रोजाना के काम-काज हों या किसी खास मकसद के लिए इस्तेमाल हो. ऐसी ही कुछ एप के बारे में आपको बताते हैं-

गूगल लेन्स (Google Lens)- ये एक ऐसी एप है जिसके जरिए आप किसी भी टेक्स्ट को स्कैन कर उसके बारे में सर्च कर सकते हैं, उसका अनुवाद देख सकते हैं. साथ ही किसी पौधे के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं, हालांकि ये गूगल प्ले स्टोर पर फ्री है, लेकिन आईफोन यूजर्स इसे सिर्फ गूगल फोटोज के जरिए ही इस्तेमाल कर सकते हैं.

माई स्कैन्स (My Scans)- हाल ही भारत सरकार ने चाइनीज एप कैम स्कैनर पर रोक लगा दी थी. हालांकि उसके भी विकल्प हैं और ऐसी ही एक एप है- My Scans. इसके जरिए आप आसानी से किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैन कर सकते हैं और ये एप खुद ही उसके सही फ्रेम में ले आएगी. साथ ही आप इसके जरिए अपने डॉक्यूमेंट को प्रिंट भी कर सकते हैं. ये गूगल प्ले स्टोर और iOS एप स्टोर पर उपलब्ध है.

गूगल ट्रांसलेट (Google Translate)- ये एप ट्रांसलेशन में आपकी मदद करती है. अगर आप किसी ऐसे शहर में हैं, जहां आप भाषा नहीं समझ पा रहे हैं, तो आपको बस उस शब्द की ओर अपना कैमरा मोड़ना है और इस एप की मदद से आपको उसका मतलब पता चल जाएगा. इसमें दर्जनों भाषाओं के अनुवाद मिल सकते हैं. इसी तरह की एक और एप है- माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर.

एआर रूलर (AR Ruler)- अगर आपको किसी इलाके लंबाई नापनी है, लेकिन अपना रूलर या फीता आप भूल गए हैं, तो ये एप आपकी मदद करेगा. आपको बस अपने कैमरा को उस हिस्से की ओर करना है और फिर इस एप में दिए गए टूल का इस्तेमाल करना है. आपको सटीक माप मिलेगी. ये भी एंड्रॉइड और एप्पल दोनों में उपलब्ध है.

वार्डन कैम (Warden Cam)- ये एक ऐसी एप है, जिससे आपको अपने घर में सीसीटीवी कैमरा की कमी को कुछ हद तक दूर सकती है. अगर आपके पास कोई पुराना लेकिन सही से चलने वाला फोन है तो उसमें इस एप को डाउनलोड कर आप उसे किसी कोने में फिट कर रिकॉर्डिंग कर सकते हैं. साथ ही अपने दूसरे फोन में आप वो रिकॉर्डिंग देख सकते हैं. बस जरूरत है तो इंटरनेट कनेक्शन की.

नाइट स्काय (Night Sky)- ये एप बेहद खास है. ये एप आपको सितारों और ग्रहों के बारे में बता सकती है. इसकी मदद से आप आसमान में दिख रहे तारों, ग्रहों और सैटेलाइट्स की पहचान कर सकते हैं. ये एप ऑगमेंटेड रिएलिटी यानी एआर (AR) पर काम करती है. हालांकि ये एप सिर्फ एप्पल के एप स्टोर पर ही उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें हैकिंग पर Twitter ने कहा- हैकरों ने कंपनी के कर्मचारियों को निशाना बनाकर लगाई सुरक्षा में सेंध Viral Video: लाइव न्यूज पढ़ने के दौरान मुंह से गिर गए महिला एंकर के दांत, फिर देखिए क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात
इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?
Amazon Sale कल से शुरू, जानें किन प्रीमियम फोन्स पर मिलेगा बड़ा ऑफर?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, बोले- आप चले गए यकीन करना मुश्किल
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, बोले- आप चले गए यकीन करना मुश्किल
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget