एक्सप्लोरर

शानदार हैं Instagram के ये 4 फीचर्स, आसानी से कर सकते हैं इस्तेमाल

इंस्टाग्राम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके यूजर्स की संख्या करोड़ों में है. इस प्लेटफॉर्म को अधिकतर लोग फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. हालांकि इसमें कई फीचर्स हैं.

नई दिल्लीः इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर करना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. ज्यादा लाइक और शेयर के लिए लोग कई तरह की ट्रिक आजमाते हैं. इंस्टाग्राम एक शानदार प्लेटफार्म है, जहां पर आप कई तरह के फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. आज आपको इंस्टाग्राम के कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताएंगे जिनके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं. इनका इस्तेमाल करके आप अपने एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बना सकते हैं. ये फीचर्स आपके ऐप में मौजूद होते हैं और काफी आसानी से इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है. चलिए इन फीचर्स के बारे में जान लेते हैं.

Archive Posts

कुछ फोटो और वीडियो ऐसी होती हैं जिन्हें आप लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं. उन्हें आप कई बार देखना भी चाहते हैं. इसके लिए आपके इंस्टाग्राम में एक शानदार फीचर मौजूद है, जिसे आर्काइव पोस्ट के नाम से जानते हैं. इस फीचर का इस्तेमाल करके आप अपनी पोस्ट को लंबे समय तक सुरक्षित रख पाएंगे. साथ ही जब भी आप इसे देखना चाहें, तो आप आर्काइव में जाकर आसानी से देख सकते हैं. अगर आप किसी पोस्ट को आर्काइव करना चाहते हैं तो पोस्ट के ऊपर दिखने वाले तीन बिंदुओं पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपको आर्काइव का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर टाइप करके आप अपनी पोस्ट को आर्काइव कर सकते हैं.

Instagram Collections

इंस्टाग्राम पर आपको कई पोस्ट काफी पसंद आती हैं जिन्हें आप बाद में देखना चाहते हैं. कई बार आप ऐसी पोस्ट का नाम भूल जाते हैं तो ढूंढने में काफी परेशानी होती है. इस को ध्यान में रखते हुए इंस्टाग्राम ने एक फीचर लॉन्च किया था, जिसे इंस्टाग्राम कलेक्शंस बोलते हैं. अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करेंगे, तो आपकी पसंदीदा पोस्ट का एक कलेक्शन बन जाएगा जिनमें आप कभी भी जाकर उन्हें देख सकते हैं.

Selfie Stickers 

ज्यादातर लोगों को अपनी सेल्फी लेना पसंद होता है. वे सेल्फी को इंस्टाग्राम पर अपलोड भी करते हैं. अगर आप अपनी सेल्फी को स्टीकर बनाना चाहते हैं तो आप इंस्टाग्राम के इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले दाईं तरफ स्माइली फेस आइकन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आप कैमरा आइकन पर टैप करें और सेल्फी लें. इस तरह आपका सेल्फी स्टीकर बन जाएगा और आप जहां भी इसी इस्तेमाल करना चाहें अपनी मर्जी के मुताबिक कर सकते हैं. यह इंस्टाग्राम का एक शानदार फीचर है जिसे काफी लोग इस्तेमाल करते हैं.

Rewind Tool

इंस्टाग्राम में कई लोग अपने फोटो में कुछ मैजिक इफेक्ट डाल देते हैं, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं. कई बार लोगों को लगता है कि एडिटिंग का कमाल है लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता. इंस्टाग्राम का रीविंड टूल इस्तेमाल करके आप अपनी फोटो या वीडियो को काफी शानदार इफेक्ट दे सकते हैं. इसके लिए आप अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में जाएं और रीविंड बटन पर टैप करें. यह एक मैजिक टूल है जिसका इस्तेमाल करके आप हैरान रह जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget