एक्सप्लोरर

Tecno Pova 5G: लॉन्च हुआ टेक्नो का पहला 5जी स्मार्टफोन, रेडमी रीयलमी समेत इन फोन्स से होगा मुकाबला

Tecno Pova 5G Launched: फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. फोन में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का एक एआई लेंस दिया गया है.

5G Smartphone: बजट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी टेक्नो ने भारत में अपना पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन Tecno Pova 5G है. स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है. डिवाइस में मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है. Tecno Pova 5G में 8GB रैम है और यह 3GB वर्चुअल रैम के साथ भी आता है. कंपनी का यह भी दावा है कि 5G इनेबल स्मार्टफोन 11 बैंड के लिए सपोर्ट देता है. Tecno Pova 5G पैंथर गेम इंजन 2.0 के साथ आता है जो गर्मी, फ्रेम लॉस रेट और बिजली की खपत को कम करके पावरफुर और डायनेमिक गेम परफोर्मेंश की पेशकश करने का वादा करता है. फोन में दी गई बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 

Tecno Pova 5G की कीमत
Tecno Pova 5G की कीमत 19,999 रुपये है और यह एथर ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है. यह 14 फरवरी से अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. लॉन्च ऑफर के तहत, खरीदारों को स्मार्टफोन के साथ 1,999 रुपये का एक पावर बैंक फ्री में मिलेगा. 

Tecno Pova 5G फीचर्स
Tecno Pova 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है. फोन की परफोर्मेंश अच्छी रहे इसके लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है. फोन की इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है. फोन एंड्रॉयड 11 बेस HIOS 8.0 पर काम करता है. 

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. फोन में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का एक एआई लेंस दिया गया है. वहीं फोन के फ्रंट में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है. वहीं यह18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

इस कीमत पर, स्मार्टफोन का मुकाबला Realme 8s 5G से होगा, जिसकी कीमत 17,999 रुपये है. स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 810 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है. Redmi Note 10T 5G की अमेजन पर कीमत 14999 रुपये है. यह इसके 4जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की है. 

यह भी पढ़ें: Galaxy S22 Launch: सैमसंग गैलेक्सी S22 में क्या मिल सकते हैं फीचर्स और कहां देख पाएंगे इसका लाइव लॉन्च, जानिए पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: Internet Speed: अपने होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए आपको वास्तव में कितनी इंटरनेट स्पीड की जरूरत है, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget