एक्सप्लोरर

Swara Bhaskar का X अकाउंट हमेशा के लिए हुआ सस्पेंड, जानें ऐसा कब और क्यों होता है?

Swara Bhaskar X Account: स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने एक्स अकाउंट के सस्पेंड होने पर बताया, 'एक्स ने रिपब्लिक डे पर पोस्ट करने के लिए अभी मेरा अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया है.'

Swara Bhaskar X Account Suspended: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है. स्वरा ने वो दो पोस्ट शेयर के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं. इसमें उन्होंने एक्स अकाउंट सस्पेंड होने की वजह बताई है. 

स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने एक्स अकाउंट के सस्पेंड होने के बारे में बताया, 'एक्स ने रिपब्लिक डे पर पोस्ट करने के लिए अभी मेरा अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया है.' एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, 'डियर एक्स, दो ट्वीट्स की दो फोटोज को 'कॉपीराइट उल्लंघन' बताया गया है. जिस आधार पर मेरा एक्स अकाउंट ब्लॉक किया गया है, मैं उस तक पहुंच नहीं सकती. मैंने वो दो फोटोज यहां शेयर की हैं.'

उन्होंने आगे लिखा, 'एक नारंगी बैकग्राउंड और हिंदी देवनागरी लिपि में लिखा था- गांधी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं. ये भारत में प्रगतिशील आंदोलन का एक लोकप्रिय नारा है. कोई कॉपीराइट उल्लंघन नहीं है. यह एक मुहावरे के जैसा है.' उन्होंने आगे लिखा, 'दूसरी मेरे बच्चे की तस्वीर है जिसमें उसका चेहरा छिपा हुआ है और वह भारतीय ध्वज लहरा रही है. उस पर 'हैप्पी रिपब्लिक डे इंडिया' लिखा हुआ है. यह कॉपीराइट का उल्लंघन कैसे हो सकता है ?'

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Swara Bhasker (@reallyswara) द्वारा साझा की गई पोस्ट

X अकाउंट कब कब हो सकता है सस्पेंड?

1. जब किसी का अकाउंट सस्पेंड किया जाता है, तो इसका मतलब है कि उन्होंने ट्विटर की नीति का उल्लंघन किया है, या फिर किसी उपयोगकर्ता के अकाउंट से अन्य यूजर के अकाउंट के सुरक्षा का उल्लंघन होने का पता चलता है. इसके अलावा भी Account Suspend होने के पीछे कई कारण हैं. 

2. X पर दूसरों को उनकी जाति, राष्ट्रीयता, क्षेत्र, जाति, लिंग, आयु, अक्षमता या गंभीर बीमारियों का उल्लेख करके अपमान /धमकी/परेशान करते हैं, इसकी वजह से अकाउंट को सस्पेंड कर दिया जाता है. साथ ही, किसी और के नाम पर खाता खोलने, उनका प्रतिरूपण करने, या उनकी व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करने से खाते को निलंबित कर दिया जाएगा. 

3. X पर हिंसक और आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने पर अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाता है. 

4. अवैध सामान बेचने या खरीदने जैसी अवैध गतिविधियों के लिए भी एक्स आपके अकाउंट को सस्पेंड कर सकता है. 

5. X प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह के आतंकवाद और उग्रवाद को बढ़ावा देने पर उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा.

6. X बाल यौन शोषण से संबंधित किसी भी सामग्री की निंदा नहीं करता है. ऐसी चीजें पोस्ट या शेयर करने से बचें. 

ये भी पढ़ें-

Online Fraud का नया तरीका! बेंगलुरु की महिला ने फोन पर '1' दबाया और गंवा दिए 2 लाख रुपये, जानें डिटेल्स

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget