एक्सप्लोरर

नए साल पर WhatsApp में आने वाले हैं खास फीचर्स, ग्रुप वीडियो कॉल मिस होने पर भी ज्वाइन कर सकते हैं

नए साल के मौके पर व्हाट्सऐप में कई नए फीचर्स शामिल होने वाले हैं. यूजर्स की जरूरत और व्हाट्सऐप के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए ये फीचर्स काफी अहम माने जा रहे हैं. इसमें व्हाट्सऐप ग्रुप मिस्ड कॉल से लेकर मल्टीपल मीडिया फाइल्स शेयर करने तक कई फीचर्स शामिल हैं.

साल 2020 में व्हाट्सऐप में कई नए फीचर्स जुड़ गए हैं. कोरोना महामारी की वजह से लोग वीडियो कॉलिंग, ग्रुप कॉल और ऑफिस के काम के लिए सबसे ज्यादा व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं. अब नए साल यानि 2021 में व्हाट्सऐप एंड्रॉइड और आईओएस ऐप में कुछ नए फीचर्स जोड़ने वाला है. व्हाट्सऐप बीटा वर्जन में यूजर्स की जरूरत के हिसाब से कई नए फीचर्स की टेस्टिंग की जा रही है. जिसमें WhatsApp डेस्कटॉप और वेब प्लेटफॉर्म से वॉयस और वीडियो कॉल, व्हाट्सऐप पर एक साथ multiple इमेज और विडियो पेस्ट करना और व्हाट्सएप ग्रुप कॉल मिस होने पर कॉल में जुड़ने जैसे अहम फीचर्स शामिल होने वाले हैं. नए फीचर्स के आने से वर्क फ्रोम होम करने वाले लोगों को काफी आसानी होगी. साथ ही अन्य यूजर्स को भी इसका फायदा मिलेगा.

मिस्ड ग्रुप कॉल कई बार हमसे व्हाट्सऐप ग्रुप कॉल मिस हो जाते हैं. अगर मिस कॉल देखने के बाद हम कॉल में जुड़ना चाहें तो नहीं जुड़ सकते हैं. जब तक हमें कोई एड न करे. लेकिन अब यूजर्स की इस समस्या को देखते हुए WhatsApp नए फीचर पर कार कर रहा है जिससे आप उन ग्रुप कॉल में शामिल हो सकते हैं, जो किसी वजह से आपने मिस कर दी हों. यानि अगर आपकी कॉल चल रही है तो आप ग्रुप मिस कॉल देखकर उसमें किसी भी वक्त शामिल हो सकते हैं. फिलहाल WhatsApp आईओएस यूजर के लिए इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. यूजर्स के लिए ये काफी अहम फीचर है. व्हाट्सऐप वेब कॉल- व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए नए साल में दूसरा काम का फीचर WhatsApp डेस्कटॉप और लैपटॉप से वॉइस और विडियो कॉलिंग का है. इस फीचर की टेस्टिंग हो चुकी है अभी कुछ बीटा यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं जल्द ही सभी यूजर्स के लिए इसे शुरु कर दिया जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp ने बीटा वर्जन पर कॉलिंग सर्विस शुरू कर कुछ लोगों को ये सुविधा दी है. डेस्कटॉप पर वॉइस और वीडियो कॉल के लिए मोबाइल की तरह चैट हेडर पर एक बटन दिया गया है. व्हाट्सएप वेब पर कॉल आने पर एक अलग विंडो पॉप अप होगी, यहां कॉल पिक करने और रिजेक्ट करना का भी ऑप्शन होगा.

Multiple इमेज और विडियो पेस्ट करना व्हाट्सऐप में iOS यूजर्स के लिए जल्द ही एक साथ कई मीडिया फाइल्स सेलेक्ट करने का ऑप्शन भी आने वाला है. आप एक साथ कई फोटो और वीडियो को कॉपी और पेस्ट कर पाएंगे. एक साथ कई तरह की मीडिया फाइल शेयर करने के लिए इसे काफी अहम फीचर माना जा रहा है. इसके लिए iOS यूजर्स को पहले अपने डिवाइस में फोटोज ऐप खोलना होगा. अब आपको जो मीडिया फाइल किसी के साथ शेयर करनी हैं, उन्हें सेलेक्ट करके ‘Export’ और फिर ‘Copy’ पर टैप करना होगा. अब आप इसे वॉट्सऐप चैट में जाकर पेस्ट कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन में इस्तेमाल कर सकते हैं Google Maps? अभी जानिए ये हैरान करने वाली सच्चाई
क्या चीन में इस्तेमाल कर सकते हैं Google Maps? अभी जानिए ये हैरान करने वाली सच्चाई
Airtel ने चुपचाप बंद कर दिया ये Postpaid Plan! जानिए अब यूजर्स को क्या मिलेगा
Airtel ने चुपचाप बंद कर दिया ये Postpaid Plan! जानिए अब यूजर्स को क्या मिलेगा
पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, इन चीजों को जरूर करें चेक
पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, इन चीजों को जरूर करें चेक
गिर गया तो टूटने का डर नहीं, फोल्डेबल फोन के लिए सैमसंग ले आई गजब की यह टेक्नोलॉजी
गिर गया तो टूटने का डर नहीं, फोल्डेबल फोन के लिए सैमसंग ले आई गजब की यह टेक्नोलॉजी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget