एक्सप्लोरर

Phone Charging Tips : क्या फोन चार्ज करने के दौरान आप भी करते हैं ये गलतियां, अगर हां तो फौरन करें सुधार, हो सकता है खतरनाक

Phone Charging Tips : फोन चार्जिंग को लेकर लोग उतने गंभीर और अलर्ट नहीं होते जितना उसे यूज करने को लेकर. चार्जिंग को लेकर कई तरह की लापरवाही बरती जाती है, जिससे आगे चलकर नुकसान हो सकता है.

SmartPhone Charging Tips : आजकल स्मार्टफोन का यूज काफी बढ़ गया है. टाइम पास करने से लेकर जरूरी काम निपटाने तक हम अधिकतर समय फोन पर ही बिताते हैं. फोन के ज्यादा यूज होने से उसकी बैटरी भी जल्दी खत्म होती है और फिर फोन चार्ज करने की नौबत आती है. फोन चार्जिंग को लेकर लोग उतने गंभीर और अलर्ट नहीं होते जितना उसे यूज करने को लेकर. चार्जिंग को लेकर कई तरह की लापरवाही बरती जाती है, जिससे आगे चलकर नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं क्या है फोन चार्ज करने का सही तरीका और किन चीजों से बचना चाहिए.

1. पूरा चार्ज करने से बचें – अधिकतर लोगों को लगता है कि अगर वह अपने स्मार्टफोन को 100 पर्सेंट चार्ज कर लेंगे तो फोन काफी समय तक चलेगा. इस वजह से वह 100 पर्सेंट चार्ज होने से पहले फोन को नहीं हटाते. पर एक्सपर्ट इससे सहमत नहीं हैं. उनका कहना है कि ये फोन की बैटरी के लिए सही नहीं है. आपको अपना फोन 80-90 या 95 पर्सेंट तक चार्ज करना चाहिए. पूरी तरह फोन चार्ज करने से बचें. बार-बार 100 पर्सेंट बैटरी चार्ज करने से बैटरी की लाइफ प्रभावित होती है.

2. न करें पूरी बैटरी डिस्चार्ज होने का इंतजार

कई लोग फोन चार्ज पर लगाने से पहले उसकी पूरी बैटरी के डिस्चार्ज होने का इंतजार करते हैं. पर ये तरीका भी ठीक नहीं है. विशेषज्ञों की मानें तो अगर आप फोन को चार्ज करने की स्थिति में हैं तो फोन की बैटरी को 20-30 पर्सेंट होते ही चार्जिंग पर लगा दें. एक्सपर्ट बताते हैं कि अब अधिकतर फोन में लिथियम बैटरी होती है. ऐसे में बार बार चार्जिंग से यह खराब नहीं, बल्कि इनकी लाइफ लंबी होती है.

3. तकिये, चादर और सोफे पर रखकर न करें चार्ज

अगर आप भी तकिये, चादर और सोफे पर रखकर फोन चार्ज करते हैं तो इस आदत को बदल डालिए. दरअसल इससे आपके फोन को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचता है, लेकिन इस तरह से फोन की चार्जिंग स्पीड प्रभावित होती है और फोन चार्ज होने में ज्यादा समय लगता है.

4. बिजली के उपकरण पर रखकर न करें चार्ज

कई लोग फोन को चार्ज करने के दौरान उसे बिजली के उपकरण जैसे फ्रिज, वॉशिंग मशीन, डीवीडी प्लेयर या सैटअप बॉक्स पर रख देते हैं. ऐसा करना काफी खतरनाक है. इलेक्ट्रिक उपकरण गर्म होते हैं और इससे आपका फोन खराब हो सकता है. यही नहीं इससे बैटरी फटने का भी खतरा रहता है.

5. रात में फोन चार्ज पर लगाकर सोने से बचें

कई लोग रात में अपने फोन को चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं और सुबह उठकर फोन को निकालते हैं. चार्जिंग का यह तरीका भी गलत है. इससे आपका फोन ओवर चार्ज होता है. ओवर चार्जिंग से आपको बचना चाहिए. लगातार ओवर चार्ज होने पर फोन की बैटरी की लाइफ कम हो सकती है. इसके अलावा फोन में हीट आने पर वह फट भी सकता है.

6. फोन चार्ज पर लगाकर न करें बात

अक्सर आपने देखा होगा कि लोग फोन को चार्ज पर लगाकर भी बात करते रहते हैं. ऐसा करना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है. इससे हादसा हो सकता है. दरअसल चार्जिंग के दौरान फोन में पावर की सप्लाई होती रहती है. कई बार इससे करंट भी लग सकता है या फोन भी फट सकता है. ऐसे में इस गलती से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें

Amazon Deal: ये हैं 64MP कैमरे वाले सैमसंग के बेस्ट 3 फोन, ऑफर मिलाकर एमेजॉन की डील में 10 हजार से कम में खरीदें

Discount on MacBook Air: सिर्फ 69900 रुपये में मिल रहा है Apple का यह धांसू लैपटॉप, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट
ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट
400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा
400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा
120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन
120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं
8000 से कम में मिल रहा 5G फोन, फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget