एक्सप्लोरर

फोन से डिलीट करने के बाद भी खतरनाक हैं कुछ ऐप्स, तुरंत ऐसे लगाएं डेटा चोरी पर ब्रेक नहीं तो मुसीबत में पड़ेंगे

जब आप किसी ऐप को पहली बार इंस्टॉल करते हैं, तो वो कई परमिशन मांगता है, जैसे कि गैलरी, मैसेजेस, माइक्रोफोन, लोकेशन आदि की एक्सेस. हम अक्सर बिना ध्यान दिए "Allow" पर टैप कर देते हैं.

हम में से ज्यादातर लोग स्मार्टफोन में नए-नए ऐप्स डाउनलोड करते रहते हैं. गेम्स, सोशल मीडिया, फोटो एडिटर्स और न जाने क्या-क्या. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप किसी ऐप को डिलीट कर देते हैं, तो वो ऐप वाकई आपके फोन से पूरी तरह हट जाता है?

हकीकत थोड़ी चौंकाने वाली है

कई बार ऐसा देखा गया है कि फोन से ऐप हटाने के बाद भी कुछ ऐप्स का ‘कनेक्शन’ आपकी जानकारी से जुड़ा रहता है. यानी आपने ऐप डिलीट कर दिया, लेकिन फिर भी वो आपके कुछ पर्सनल डेटा तक पहुंच बना सकता है, जैसे कि कॉन्टैक्ट्स, लोकेशन या यहां तक कि आपकी एक्टिविटी.

ऐसा कैसे मुमकिन है?

जब आप किसी ऐप को पहली बार इंस्टॉल करते हैं, तो वो कई परमिशन मांगता है, जैसे कि गैलरी, मैसेजेस, माइक्रोफोन, लोकेशन आदि की एक्सेस. हम अक्सर बिना ध्यान दिए "Allow" पर टैप कर देते हैं. अब भले ही आप ऐप को फोन से हटा दें, लेकिन अगर आपने उसे Google अकाउंट से लिंक किया था, तो ऐप का एक्सेस कुछ हद तक बना रह सकता है.

कैसे करें चेक कौन-कौन से ऐप्स अब भी जुड़े हैं?

1. सबसे पहले फोन की Setting खोलें
2. वहां से Google सेक्शन पर टैप करें
3. अब All Services पर जाएं और फिर Connected Apps पर क्लिक करें.
4. यहां आपको उन सभी ऐप्स की लिस्ट दिखेगी जो आपके Google अकाउंट से किसी न किसी रूप में जुड़ चुके हैं
5. इस लिस्ट में ऐसे ऐप्स भी हो सकते हैं जिन्हें आप पहले ही फोन से डिलीट कर चुके हैं

ऐप का डाटा एक्सेस रोकने का तरीका

अगर आपको कोई ऐसा ऐप दिखता है जो अब आपके काम का नहीं है या जिसे आपने पहले ही हटा दिया है, तो:

  • उस ऐप के नाम पर टैप करें,
  • फिर वहां से "Disconnect" या "Remove Access" ऑप्शन को चुन लें

इससे आपका डेटा उस ऐप से पूरी तरह कट जाएगा और वो ऐप आपकी जानकारी तक दोबारा पहुंच नहीं बना पाएगा.

छोटी-सी सावधानी, बड़ी सुरक्षा

ऐप डाउनलोड करते समय सिर्फ रेटिंग और रिव्यू ही न देखें, बल्कि यह भी ध्यान रखें कि वो कौन-कौन सी परमिशन मांग रहा है और सबसे जरूरी बात, जब ऐप की जरूरत खत्म हो जाए, तो सिर्फ उसे अनइंस्टॉल करने से काम नहीं चलेगा, उसके डेटा एक्सेस को भी बंद करना जरूरी है.

अब आप जान गए होंगे कि सिर्फ ऐप को डिलीट करना काफी नहीं है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहे, तो ऐप के साथ अपने डेटा कनेक्शन को भी खत्म करना जरूरी है. इस आसान से प्रोसेस को अपनाकर आप अपनी पर्सनल जानकारी को गलत हाथों में जाने से बचा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget