एक्सप्लोरर

5 इंच से बड़ा डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, कीमत 5 हजार से भी कम

अगर आप कम कीमत में एक बड़ा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो सैमसंग से लेकर नोकिया तक कई कंपनियों ने 5 हजार की रेंज में 5 इंच की स्क्रीन वाले फोन लॉन्च किए हैं जिनमें डुअल सिम ऑप्शन के साथ 4G सपोर्ट भी दिया गया है. आइये जानते हैं क्या हैं ऑप्शन.

आजकल स्मार्टफोन कंपनियों के बीच कॉम्पटीशन काफी तेजी से बढ़ रहा है. कंपनियां अपने लो-बजट स्मार्टफोन में भी आपको एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दे रही हैं, जिससे कस्टमर्स ज्यादा से ज्यादा उनकी ओर आकर्षित हो सकें. आपको 5 हज़ार की रेंज में ऐसे कई फोन मिल जाएंगे जो बड़ी स्क्रीन, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हो रहे हैं. इन फोन में आपको 4G सपोर्ट भी मिलता है. आइये जानते हैं ऐसे टॉप 5 स्मार्टफोन कौन से हैं.

1- Samsung Galaxy M01 Core- कम कीमत में सैमसंग गैलेक्सी M01 कोर एक अच्छा फोन है. इसमें 5.3 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. देखने में ये काफी बड़ा है. आपको ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में ये फोन मिल जाएगा. इस फोन में 3000 mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी की मानें तो इस फोन में 11 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है. गैलेक्सी M01 कोर मीडियाटेक क्वॉडकोर 6739 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है. इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा फ्लैश लाइट के साथ दिया गया है. वहीं 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वैरिएंट 4,999 रुपए में मिल जाएगा.

 2- Nokia 1- नोकिया 1 फोन में आपको 4.5 -इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 218 पिक्सल पर इंच की है. इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है. फोन 1.1 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर प्रोसेसर पर काम करता है. इस फोन में 1GB रैम और 8 GB की स्टोरेज दी गई है. नोकिया 1 में 5 MP का रियर कैमरा और 2 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है इसमें 2150 mAh की बैटरी दी गई है. आप इस फोन को 4,672 रुपए में खरीद सकते हैं.

 3- Panasonic Eluga I7- 5 हजार रुपए में आप पैनासोनिक एलुगा i7 फोन को खरीद सकते हैं. फोन में डुअल सिम का ऑप्शन दिया है. इसमें 5.45 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. ये फोन एंड्रायड 7.0 पर काम करता है. इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश और ऑटोफोकस से लैस है. इस फोन में 8 मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया गया है. 2GB रैम और 16GB स्टोरेज का ऑप्शन है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ा सकते हैं. इस फोन में 4000 mAh की बैटरी दी गई है.

 4- Micromax Bharat 2 Plus- आपको माइक्रोमैक्स का ये फोन  4,200 रुपए में मिल जाएगा. माइक्रोमैक्स भारत2 प्लस स्मार्टफोन में 1GB रैम और 8GB स्टोरेज मिलेगा. बात करें इस फोन के डिस्प्ले की तो 4 इंच का डिस्प्ले इसमें दिया गया है. फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. आपको बैटरी के लिहाज से इसमें समझौता करना पड़ सकता है क्योंकि इस फो नें 1600 mAh की बैटरी दी गई है.

 5- Itel A25 Pro- आपको इस फोन में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. इस फोन को आप 4,999 रुपए में खरीद सकते हैं. आप इसकी स्टोरेज को कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ा सकते हैं. इस फोन में 3020 mAh की बैटरी दी गई है. आपको फोन में 5MP का रियर कैमरा और 2MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. ये डुअल सिम वाला फोन है जिसमें 5 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है. फोन में क्वाड कोर प्रोसेसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget