एक्सप्लोरर

5 हजार में खरीदें 5 इंच का बड़ा डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, मिलेगा 4G सपोर्ट

अगर आप कम कीमत में एक बड़ा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो सैमसंग से लेकर नोकिया तक कई कंपनियों ने 5 हजार की रेंज में 5 इंच की स्क्रीन वाले फोन लॉन्च किए हैं जिनमें डुअल सिम ऑप्शन के साथ 4G सपोर्ट भी दिया गया है आइये जानते हैं क्या हैं ऑप्शन.

आजकल मार्केट में शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं. टीवी और लैपटॉप को पीछे छोड़ते हुए बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन सबसे ज्यादा डिमांड में हैं. हालांकि इसे देखते हुए कंपनियों के बीच कॉम्पटीशन भी तेजी से बढ़ रहा है. सभी कंपनियां काफी लो-बजट में अपने बड़े स्मार्टफोन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दे रही हैं. आपको 5 हज़ार की रेंज में ऐसे कई फोन मिल जाएंगे जिनमें 5 इंच से बड़ी स्क्रीन, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, दमदार बैटरी और शानदार कैमरा मिलेगा. खास बात ये है कि ये फोन 4G सपोर्ट के साथ आते हैं. ये हैं 5 हजार वाले 5 स्मार्टफोन

1- Nokia 1- नोकिया 1 फोन में आपको 4.5 -इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 218 पिक्सल पर इंच की है. इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है. फोन 1.1 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर प्रोसेसर पर काम करता है. इस फोन में 1GB रैम और 8 GB की स्टोरेज दी गई है. नोकिया 1 में 5 MP का रियर कैमरा और 2 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है इसमें 2150 mAh की बैटरी दी गई है. आप इस फोन को 4,672 रुपए में खरीद सकते हैं.

2- Samsung Galaxy M01 Core- कम कीमत में सैमसंग गैलेक्सी M01 कोर एक अच्छा फोन है. इसमें 5.3 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. देखने में ये काफी बड़ा है. आपको ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में ये फोन मिल जाएगा. इस फोन में 3000 mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी की मानें तो इस फोन में 11 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है. गैलेक्सी M01 कोर मीडियाटेक क्वॉडकोर 6739 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है. इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा फ्लैश लाइट के साथ दिया गया है. वहीं 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वैरिएंट 4,999 रुपए में मिल जाएगा.

 3- Panasonic Eluga I7- 5 हजार रुपए में आप पैनासोनिक एलुगा i7 फोन को खरीद सकते हैं. फोन में डुअल सिम का ऑप्शन दिया है. इसमें 5.45 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. ये फोन एंड्रायड 7.0 पर काम करता है. इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश और ऑटोफोकस से लैस है. इस फोन में 8 मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया गया है. 2GB रैम और 16GB स्टोरेज का ऑप्शन है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ा सकते हैं. इस फोन में 4000 mAh की बैटरी दी गई है.

 4- Micromax Bharat 2 Plus- आपको माइक्रोमैक्स का ये फोन  4,200 रुपए में मिल जाएगा. माइक्रोमैक्स भारत2 प्लस स्मार्टफोन में 1GB रैम और 8GB स्टोरेज मिलेगा. बात करें इस फोन के डिस्प्ले की तो 4 इंच का डिस्प्ले इसमें दिया गया है. फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. आपको बैटरी के लिहाज से इसमें समझौता करना पड़ सकता है क्योंकि इस फो नें 1600 mAh की बैटरी दी गई है.

 5- Itel A25 Pro- आपको इस फोन में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. इस फोन को आप 4,999 रुपए में खरीद सकते हैं. आप इसकी स्टोरेज को कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ा सकते हैं. इस फोन में 3020 mAh की बैटरी दी गई है. आपको फोन में 5MP का रियर कैमरा और 2MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. ये डुअल सिम वाला फोन है जिसमें 5 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है. फोन में क्वाड कोर प्रोसेसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget