एक्सप्लोरर

क्या स्मार्ट स्पीकर की इन कमियों को जानते हैं? सब सुन और रिकॉर्ड कर रहा आपका स्पीकर...ऐसे करें बचाव

क्योनिया VPNOverview के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने स्मार्ट स्पीकर से जुड़े प्राइवेसी जोखिमों और प्राइवेसी सुरक्षा की जांच की है. जांच में पाया गया कि ये स्पीकर हमेशा चालू रहते हैं.

Smart Speaker: स्मार्ट डिवाइस हमारी जिंदगी को आसान बनाते हैं. इनसे आप केवल एक क्लिक में काफी कुछ कर सकते हैं. फोन से लेकर टेलीविजन सेट और घड़ियों तक, इन दिनों लगभग हर इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट डिवाइस कई कार्यों को आसान बनाने का काम करते हैं. इन स्मार्ट डिवाइस में ही स्मार्ट स्पीकर भी शामिल हैं. कई लोग अपने घरों में स्मार्ट स्पीकर का इस्तेमाल करते हैं. आप इन स्मार्ट स्पीकर को दूर से ही अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं. आप बिना इन्हें टच किए गाना प्ले करना, आवाज बढ़ाना या कम करना और म्यूजिक स्टॉप करने जैसी गतिविधि कर सकते हैं. आपको स्मार्ट स्पीकर को सिर्फ वो काम करने के लिए कहना होता है जो आप चाहते हैं. ये आपकी फ़ोन कॉल का जवाब देने या रिजेक्ट करने तक का काम बखूबी कर लेते हैं. 

आपका स्पीकर सब सुन रहा है..
हालांकि, ये सुविधाएं आपकी सुरक्षा से ऊपर नहीं है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योनिया VPNOverview के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने स्मार्ट स्पीकर से जुड़े प्राइवेसी जोखिमों और प्राइवेसी सुरक्षा की जांच की है. जांच में पाया गया कि ये स्पीकर हमेशा चालू रहते हैं, क्योंकि स्मार्ट स्पीकर को अपना ऑपरेशन चालू करने के लिए ऑडियो कमांड का इंतजार करना पड़ता है. आप जैसे ही इसे कमांड देते हैं, ये तुरंत कैच कर लेता है. अब ऐसे में, ऐसा भी हो सकता है कि स्मार्ट स्पीकर कुछ शब्दों या वाक्यांशों की गलत व्याख्या कर दे और कुछ का कुछ ही काम कर दे. हो सकता है कि वो किसी को अजीबोगरीब मैसेज/कॉल कर दे, या फिर अनवांटेड आइटम खरीदना, अनावश्यक कार्य करना जैसे काम कर दे.

एक्सपर्ट्स का सुझाव
इस तरह की चीजों से बचने के लिए साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स ने माइक को म्यूट पर रखने का सुझाव दिया है. बता दें कि आप अपने स्पीकर के माइक को मैन्युअल रूप से बंद कर सकते हैं. यूजर्स के पास स्पीकर के 'वेक वर्ड' को बदलने का भी ऑप्शन होता है, जो स्पीकर को एक्शन में लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. उदाहरण के लिए,  ओके गूगल, हे सिरी, एलेक्सा आदि. अगर आप वेक शब्द को कुछ असामान्य शब्द में बदलते हैं, तो स्पीकर का आपके शब्दों की गलत व्याख्या करने का जोखिम कम हो जाएगा.

आपकी बातों को रिकॉर्ड करना
क्या आप जानते हैं कि एक बार जब आप अपने स्मार्ट स्पीकर को आवाज लगाते हैं तो यह सब कुछ रिकॉर्ड करने के लिए तैयार हो जाता है, और रिकॉर्ड किए डेटा को अपने डेटाबेस में सहेज लेता है.. ऐसा डिवाइस की कार्यक्षमता में सुधार करने के लिए किया जाता है. यह सुनिश्चित करने के लिए आप स्मार्ट स्पीकर की इन-ऐप सेटिंग में जाएं, और अपने डेटा का इस्तेमाल करने का तरीका बदल सकते हैं.

स्मार्ट स्पीकर से शॉपिंग
एलेक्सा ने भी कुछ लोगों के लिए जीवन को बेहद आसान बनाया है. इसका उपयोग किराने का सामान, घरेलू सामान और अन्य चीजें खरीदने के लिए किया जा सकता है. हालांकि, ऐसे तो कोई भी आपके स्मार्ट स्पीकर का इस्तेमाल करके खरीदारी कर सकता है. ऐसा होने से रोकने के लिए, अपने डिवाइस पर टू-फैक्टर ऑथराइजेशन या टू-स्टेप वेरिफिकेशन को एनेबल कर दें. 

यह भी पढ़ें -

कहीं आपकी कार में भी तो नहीं लगे नकली म्यूजिक सिस्टम! ये होती है असली-नकली की पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
AI समरी के बीच वेबसाइटों को मिलेगी ज्यादा जगह, Google ने किया सर्च अपडेट
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों
बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म! इन 5 लैपटॉप की बैटरी चलती है घंटों
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget