एक्सप्लोरर

5 मई को बंद हो जाएगा Skype, जानिए Microsoft ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला और पेड यूजर्स का क्या होगा?

Skype के बंद होने की सबसे बड़ी वजह है माइक्रोसॉफ्ट का ध्यान अब Teams पर पूरी तरह से केंद्रित करना. माइक्रोसॉफ्ट ने Skype के बंद होने से पहले यूज़र्स को Teams पर शिफ्ट होने के लिए पूरा वक्त दिया है.

अगर आप भी Skype के पुराने यूजर हैं, तो ये खबर आपके लिए एक बड़ा झटका हो सकती है. माइक्रोसॉफ्ट ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो अपनी वीडियो कॉलिंग सेवा Skype को 5 मई 2025 को बंद कर करने जा रहे हैं. Skype, जो कभी इंटरनेट पर वीडियो कॉलिंग का सबसे बड़ा नाम था, अब माइक्रोसॉफ्ट के लिए पुराना हो चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्यों Microsoft ने Skype को बंद करने का फैसला लिया और इसके बाद क्या होने वाला है.

1. Microsoft Teams पर होगा ध्यान

Skype के बंद होने की सबसे बड़ी वजह है माइक्रोसॉफ्ट का ध्यान अब Teams पर पूरी तरह से केंद्रित करना. Microsoft Teams अब ऑफिस और पर्सनल दोनों तरह की बातचीत के लिए एक प्लेटफार्म बन चुका है, जबकि Skype अब उस मुकाबले पीछे रह गया है. माइक्रोसॉफ्ट चाहता है कि सभी अपने संचार और काम की चीजें एक ही जगह पर करें, जिससे Teams को प्राथमिकता दी जा रही है. इसलिए, Skype को रिटायर करने का फैसला लिया गया है. 

2. Skype यूजर्स को Teams पर शिफ्ट करने का मौका

माइक्रोसॉफ्ट ने Skype के बंद होने से पहले यूज़र्स को Teams पर शिफ्ट होने के लिए पूरा वक्त दिया है. मतलब, 5 मई 2025 तक आप Skype का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि इस बदलाव में यूजर्स को पूरी मदद मिलेगी, ताकि वो बिना किसी परेशानी के Teams पर शिफ्ट हो सकें.

3. पेड यूजर्स का क्या होगा?

Skype के पेड यूजर्स के लिए भी कुछ बदलाव हो रहे हैं. माइक्रोसॉफ्ट ने नए पेड यूजर्स के लिए Skype Credit और कॉलिंग प्लान्स की बिक्री रोक दी है. लेकिन अगर आप पहले से Skype के पेड यूजर हैं तो आप अपना क्रेडिट और सब्सक्रिप्शन अपनी अगली रिन्यूअल डेट तक यूज कर सकते हैं. हालांकि, एक बार आपकी सब्सक्रिप्शन खत्म हो जाएगी, तो Skype भी खत्म हो जाएगा.

4. Teams पर स्विच कैसे करें?

आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट ने Skype से Teams पर ट्रांज़िशन को आसान बना दिया है. अगर आप Skype यूजर हैं, तो आपको बस अपने Skype अकाउंट से Teams में लॉग इन करना होगा. ऐसा करने पर आपके सभी कांटैक्ट्स, चैट्स और कॉल्स आसानी से Teams पर ट्रांसफर हो जाएंगे. Teams पर एक-एक कॉल्स, ग्रुप चैट्स, और फाइल शेयरिंग जैसी सुविधाएं पहले से ही उपलब्ध हैं, साथ ही कैलेंडर और अन्य टूल्स की सुविधा भी मिलेगी.

Teams है अब नया Skype

Skype को बंद करना कोई आसान फैसला नहीं था, लेकिन Microsoft ने पूरी तरह से Teams को एक नया और बेहतर प्लेटफार्म बनाने का फैसला किया है. अब Skype का वही काम Microsoft Teams करेगा. Skype को अलविदा कहने का वक्त आ चुका है और माइक्रोसॉफ्ट ने इसे Teams के जरिए एक नए तरीके से यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget