एक्सप्लोरर

त्योहार पर 200 से ज्यादा लोगों को एक साथ भेजें WhatsApp मैसेज, जानिए क्या है ट्रिक

Whatsapp पर बिना ग्रुप बनाएं एक साथ कई लोगों को भेजें मैसेज. iPhone और ऐंड्रॉइड दोनों यूजर कर सकते हैं Whatsapp के इस फीचर का इस्तेमाल. जानिए क्या है ट्रिक

त्योहार पर किसी को फोन करना हो या फिर बधाई संदेश देने हों हम सभी व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब से व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने को लेकर लिमिटेशन हुई है तब से एक साथ 5 से ज्यादा लोगों या ग्रुप में आप मैसेज फॉरवर्ड नहीं कर सकते. ऐसे में कई लोगों को व्हाटसऐप पर मैसेज भेजने में काफी परेशानी होती है. आज हम आपको व्हाट्सऐप के एक ऐसे फीचर के बार में बता रहे हैं जिससे आप एक साथ 256 लोगों को मैसेज भेज सकते हैं. दरअसल आपके व्हाट्सऐप में न्यू ब्रॉडकास्ट नाम का एक फीचर है जिससे आप एक साथ 256 लोगों को मैसेज भेज सकते हैं. आप चाहें तो अपने फ्रेंड्स, फैमिली और ऑफिस के लोगों के अलग अलग ग्रुप बना सकते हैं. इन ग्रुप को उसी हिसाब से कुछ नाम देकर सेव कर लें. अब आप अपने हिसाब से कोई भी मैसेज इन्हें भेज सकते हैं. हालांकि इसके लिए सभी नंबर का आपकी फोन में सेव होना जरूरी है. इस फीचर का इस्तेमाल ऐंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स कर सकते हैं. आइये जानते हैं क्या है ट्रिक

ऐंड्रॉयड यूजर्स कैसे यूज करें

सबसे पहले अपने फोन में Whatsapp खोलें और चैट ऑप्शन पर जाए. अब राइट साइड में सबसे कोने में दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें. यहां आपको New Broadcast विकल्प दिखेगा. अब आप जिसे इस लिस्ट में शामिल करना चाहते हैं उसके नामों को सेलेक्ट कर लें फिर नीचें राइट साइड में दिख रहे ग्रीन टिक पर क्लिक करें. आपकी लिस्ट तैयार हो जाएगी और एक साथ कई लोगों को बिना ग्रुप बनाए मैसेज, वीडियो, फोटो या कोई भी फाइल सेंड कर सकते हैं. आप इस ग्रुप को कोई नाम भी दे सकते हैं.

IOS यूजर्स ऐसे करें इस्तेमाल

IOS यूजर्स अपने आईफोन पर में Whatsapp ओपेन करें. अब स्क्रीन पर नीचे दिए गए चैट्स टैब पर जाए और सबसे ऊपर राइट साइड में दिए ब्रॉडकास्ट लिस्ट पर क्लिक करें. अब आप 200 से ज्यादा लोगों को एड करके एक लिस्ट बना सकते हैं. अब जिन्हें आप मैसेज भेजना चाहते हैं एक साथ भेज सकते हैं.

त्योहार और नए साल के मौके पर जब आपको एक साथ बहुत सारे लोगों को मैसेज भेजने होते हैं जब आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपका समय बचेगा और सभी तक आपके बधाई संदेश पहुंच जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget