एक्सप्लोरर

एक Selfie बैंक अकाउंट करा देगी खाली! साइबर हैकर्स की साजिश को ऐसे पहचानें

Cyber Scam: साइबर अपराधी सेल्फी का इस्तेमाल करके आपकी निजी जानकारी और बैंक अकाउंट की जानकारी चुरा सकते हैं. वे इसका इस्तेमाल आपके बैंक अकाउंट पर साइबर हमला करने और उसे खाली करने के लिए कर सकते हैं.

How to Protect From Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड के आए दिन नए-नए केस सामने आ रहे हैं. लोगों की जिंदगी भर की कमाई तक लूटी जा रही है. साइबर अपराधी नए नए हथकंडे अपना रहे हैं. आजकल सेल्फी लेना न्यू normal बन गया है. हर कोई अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है? दरअसल, साइबर क्रिमिनल्स अब सेल्फी का इस्तेमाल करके आपकी पर्सनल से लेकर बैंक अकाउंट की जानकारी चुरा सकते हैं. इसके बाद आपके बैंक अकाउंट पर साइबर अटैक करके खाली भी कर सकते हैं.

आपने देखा होगा कि कई ऐप्स और वेबसाइट्स पर अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए आपको सेल्फी लेने के लिए कहा जाता है. इसे सेल्फी ऑथेंटिकेशन कहते हैं. यह एक तकनीक है जो यह सुनिश्चित करती है कि आप वही व्यक्ति हैं, जिसकी पहचान आप साबित करना चाहते हैं. ज्यादातर बैंक और फिनटेक कंपनियां सेल्फी के माध्यम से लोगों की वेरिफिकेशन करती हैं. हालांकि, इसी तकनीक का उपयोग साइबर अपराधी भी कर सकते हैं, जिससे वे आपका फायदा उठा सकते हैं.

सेल्फी और साइबर फ्रॉड

बैंक फ्रॉड: साइबर अपराधी आपकी सेल्फी का इस्तेमाल करके आपके बैंक अकाउंट में सेंधमारी कर सकते हैं और आपके पैसे निकाल सकते हैं. 

लोन के लिए फ्रॉड: हैकर्स आपकी सेल्फी का उपयोग करके आपके नाम पर बिना आपकी जानकारी के लोन ले सकते हैं.


सिम कार्ड का क्लोनिंग: आपकी सेल्फी की मदद से साइबर अपराधी आपके सिम कार्ड को क्लोन कर सकते हैं, जिससे वे आपके मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को प्राप्त कर सकते हैं.

अपने-आप को सुरक्षित रखने के उपाय जानें

 अनजान लिंक पर क्लिक न करें: किसी भी संदिग्ध लिंक से बचें.
   
 मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें: अपने सभी अकाउंट्स के लिए यूनिक और मजबूत पासवर्ड बनाएं.

 two factor authentication: सुरक्षा बढ़ाने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें.

एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें: एक अच्छे एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर से अपने फोन को मैलवेयर से सुरक्षित रखें.

सोशल मीडिया पर सतर्क रहें: अपनी निजी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें.

अगर आपको लगता है कि आप साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं, तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें. हमेशा सतर्क रहें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें.

ये भी पढ़ें-

ग्राहकों की मौज! Airtel ने पेश किया सिर्फ 26 रुपये का प्लान, 1.5GB डेटा के साथ मिलेंगे कई फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget