एक्सप्लोरर

बड़ी मेहनत से ChatGPT से लिखवाया Amazon के लिए फेक 5-स्टार रिव्यू, लेकिन एक गलती ने पोल खोल दी

Fake Amazon Review : कुछ समय से Amazon पर ChatGPT जैसे टूल के माध्यम से लिखे गए फेक रिव्यू दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, एक गलती ने पोल खोल दी.

ChatGPT Amazon Review : अमेजन और फ्लिपकार्ट पर फेक रिव्यू मिलना अब आम लगता है. लेकिन, जब पता चलता है कि फेक रिव्यू को AI की मदद से लिखा गया है तो समस्या बड़ी नजर आती है. दरअसल, हाल ही में, कुछ स्क्रीनशॉट सामने आए, जिनमें नजर आ रहा है कि अमेजन और फ्लिपकार्ट पर रिव्यू के लिए चैट जीपीटी का सहारा लिया गया है. अब वो बात है न नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है, तो बस नकल तो की लेकिन अकल का इस्तेमाल नहीं किया गया. नतीजा यह निकला कि भांडा फूट गया. खबर में डिटेल जानिए. 

ऐसे पकड़ा गया नकली रिव्यू

यूजर्स कुछ समय से अमेजन पर ChatGPT जैसे टूल के माध्यम से लिखे गए फेक रिव्यू देख रहे हैं. अगर इन फेक रिव्यू पर जल्द लगाम नहीं लगाई गई, तो स्तिथि काफी खराब हो जाएगी. रिव्यू AI की मदद से लिखवाए गए हैं, इस बात का खुलासा तब हुआ, जब कई केस में, "As an AI language model" से शुरू होने वाले फेक रिव्यू को पाया गया.  इसका मतलब है कि अपलोडर ने अपलोड करने से पहले रिव्यू को प्रूफरीड करने की जहमत तक नहीं उठाई और टेक्स्ट को जैसा है वैसा ही कॉपी कर पेस्ट कर दिया. यह एक बड़ी समस्या बन सकती है क्योंकि ऑनलाइन सामान खरीदते समय कस्टमर्स रिव्यू जरूरी भूमिका निभाते हैं. 

बड़ी मेहनत से ChatGPT से लिखवाया Amazon के लिए फेक 5-स्टार रिव्यू, लेकिन एक गलती ने पोल खोल दी

स्कैमर्स ने सभी प्रोडक्ट को दी 5-स्टार रेटिंग

नकली रिव्यू वाले सभी प्रोडक्ट को स्कैमर्स से 5-स्टार रेटिंग मिली है. बता दें, अमेजन और फ्लिपकार्ट ने नकली यूजर रिव्यू से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए थे. जुलाई 2022 में, अमेजन ने एक ब्लॉग में कहा कि कंपनी ने 10,000 से अधिक फेसबुक ग्रुप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की, जो पैसे या फ्री प्रोडक्ट के बदले में अमेजन पर फेक रिव्यू करने का प्रयास कर रहे थे.

फ्लिपकार्ट ने सितंबर 2022 में नकली प्रोडक्ट और सेलर की पहचान करने में यूजर्स की मदद के लिए एक पोस्ट भी प्रकाशित की थी. हालांकि, जैसे-जैसे चैटजीपीटी, बिंग और बार्ड जैसे जनरेटिव एआई प्लेटफॉर्म अधिक लोकप्रिय होते जा रहे हैं, फर्जी रिव्यू की समस्याएं बढ़ती रहेंगी.

यह भी पढ़ें - Swiggy से खाना आर्डर करना इन शहरों में हुआ महंगा, इन आइटम्स में मिलेगी छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget