एक्सप्लोरर

Huawei को टक्कर देने आ रहा है Samsung का नया ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले लीक हुई डिटेल्स

ZDNet Korea की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग की प्लानिंग क एंट्री-लेवल क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ दो बार फोल्ड होने वाली स्क्रीन वाला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन पेश करने की है.

Samsung Triple Fold Phone: दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung जल्द ही ट्रिपल-फोल्ड फोन लॉन्च करने की तैयारी में है. हाल ही में Huawei ने Mate XT Ultimate Edition लॉन्च किया था, जिसे अब कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है. उधर,  Xiaomi, Honor और Oppo जैसी कुछ अन्य कंपनियां भी ट्राई-फोल्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पर तेजी से काम कर रही है. 

ZDNet Korea की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग की प्लानिंग क एंट्री-लेवल क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ दो बार फोल्ड होने वाली स्क्रीन वाला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन पेश करने की है. ऐसी उम्मीद है कि ये फोन अगले साल तक लॉन्च कर दिया जाएगा. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के कंपोनेंट्स की योजना बना लगी गई है. बता दें कि कुछ समय पहले ही सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज में Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 फोन लॉन्च किया था. हालांकि, इन स्मार्टफोन्स की बाजार में डिमांड अनुमान से कम रही थी. 

Huawei ने लॉन्च किया था ट्राई-फोल्ड फोन

Huawei ने Mate XT Ultimate Design को इसी साल चीन में पेश किया था. यह पहला ट्राई-फोल्ड फोन था. इस स्मार्टफोन के 16 GB के RAM और 256GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 19,999 (लगभग 2,35,900 रुपये) है. वहीं, इसके 512 GB और 1TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः CNY 21,999 (लगभग 2,59,500 रुपये) और CNY 23,999 (लगभग 2,83,100 रुपये) हैं. इसकी स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है. इसकी फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) की है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि सैमसंग का ट्रिपल फोल्ड फोन लोगों की उम्मीदों पर खड़ा उतरेगा या फिर इसकी सेल में गिरावट देखने को मिलेगी. आने वाले समय में बाकी कई कंपनियों से इसकी सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें-

Free Fire Max Redeem Codes Today: 23 अक्टूबर 2024 के 100% एक्टिव रिडीम कोड, मिलेंगे दिवाली के स्पेशल आइटम्स!

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget