एक्सप्लोरर

अरे ये क्या? अब जूतों से कंट्रोल होगा आपका फोन, Samsung ने लॉन्च किए धांसू स्नीकर्स

Samsung Launched Sneakers: सैमसंग की ओर से लॉन्च किए गए स्नीकर्स कई खास फीचर्स रखते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि इनसे आप अपने फोन को भी कंट्रोल कर सकते हैं.

Samsung Shortcut Sneakers: सैमसंग दुनिया में अपनी धमाकेदार टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है. फिर चाहे वो स्मार्टफोन हो, स्मार्ट टीवी हो या फिर कनेक्टेड डिवाइसेज हो. सैमसंग ने हर जगह अपना नाम कर रखा है. अब इसी कड़ी में सैमसंग ने एक ऐसे जूते (स्नीकर्स) को लॉन्च किया है जिसे आप अपने स्मार्ट फोन के साथ कनेक्ट कर सकेंगे.

इतना ही नहीं इस स्मार्ट स्नीकर्स में आपको सेंसर मिलता है, जिसकी मदद से ही आप अपने फोन को कंट्रोल भी कर सकते हैं. इसके लिए स्नीकर्स को आपके फोन से कनेक्ट करना होगा. 

किसने किया स्नीकर्स को डिजाइन?

सैमसंग के ये स्मार्ट स्नीकर्स टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में खूब चर्चाओं में है. इन स्नीकर्स का नाम 'Shortcut' रखा गया है. इन स्नीकर्स को Roel Van Hoff ने डिजाइन किया है. इसके अलावा Cheil Benelux, Elitac Wearables, Bruut Amsterdam भी इसमें साझेदार हैं. सैमसंग ने इन सबके साथ मिल कर 'Shortcut' को लॉन्च किया है. बता दें कि 'Shortcut' अभी लिमिटेड एडिशन में ही लॉन्च किया गया है.

'Shortcut' के खास फीचर्स

सैमसंग के स्मार्ट स्नीकर में खास तरह के सेंसर लगे हुए हैं जिसके चलते आपका फोन बड़ी आसानी से कनेक्ट हो जाएगा और आप इसे कंट्रोल भी कर सकेंगे. Shortcut अलग-अलग मूवमेंट्स करने पर 5 एक्शन पर परफार्म करेगा. सैमसंग ने इसका एल्गोरिथ्म और मोशन रिकाग्रिशन के एकुरेट होने का दावा किया है. कंपनी की मानें, तो आप मूनवॉक करके फोन कॉल कर सकते हैं या फिर म्यूजिक प्ले कर सकते हैं. 

सिर्फ 6 यूनिट की गई हैं तैयार

फिलहाल 'Shortcut' की अभी सिर्फ 6 यूनिट्स ही तैयार की गई हैं. इसी को लेकर एक कॉन्टेस्ट भी होगा. जिसमें यूजर्स सैमसंग मेंबर्स ऐप के जरिए हिस्सा ले सकेंगे. 9 जुलाई तक यूजर्स इसमें भाग ले सकते हैं. विनर का ऐलान 15 जुलाई को किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

एडल्ट कंटेंट पॉलिसी पड़ी भारी! मस्क का X यहां हो सकता है बैन, मिली चेतावनी 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart TV Power Consumption:एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget