एक्सप्लोरर

सैमसंग के लॉन्च इवेंट को घर बैठे ऐसे देख पाएंगे आप, कल 3 जबरदस्त फोन होंगे लॉन्च 

सैमसंग का कल एक बड़ा इवेंट होना है जिसका नाम कंपनी ने सैमसंग अनपैक्ड इवेंट रखा है. इसमें कंपनी गैलेक्सी S23 सीरीज को पेश करेगी. इस इवेंट को आप घर बैठे देख सकते हैं. 

Samsung Galaxy Unpacked 2023: कोरियन कंपनी सैमसंग का कल एक बड़ा इवेंट होना है जिसका नाम कंपनी ने 'सैमसंग अनपैक्ड इवेंट 2023' रखा है. कंपनी इवेंट में गैलेक्सी S23 सीरीज को पेश करेगी. इसके तहत कंपनी सैमसंग गैलेक्सी S23, गैलेक्सी S23 प्लस और गैलेक्सी S23 अल्ट्रा को लॉन्च करेगी. जानकारी के मुताबिक, कंपनी अगले जनरेशन के गैलेक्सी नोटबुक्स को भी अपडेटेड डिजाइन के साथ इस इवेंट में पेश कर सकती है. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि आप सैमसंग का ये बड़ा इवेंट घर बैठे कैसे देख पाएंगे. 

इस तरह देख पाएंगे इवेंट

सैमसंग गैलेक्सी S23 इवेंट को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं. यहां पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. इसके अतिरिक्त आप कंपनी के ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर भी ये लाइव इवेंट घर बैठे देख सकते हैं. कल यानि 1 फरवरी को भारतीय समय अनुसार 11:30 PM बजे से ये शुरू होगा. 

S23 सीरीज में मिलेंगे ये स्पेक्स

सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज में आपको स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा. सैमसंग गैलेक्सी S23 और S23 प्लस में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. वहीं, इस सीरीज के टॉप एंड वैरिएंट यानी सैमसंग गैलेक्सी अल्ट्रा को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है. सैमसंग गैलेक्सी S23 और S23 प्लस 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा जबकि अल्ट्रा 12GB रैम और 256GB इंटरनल मेमोरी के साथ आएगा.  

कीमत

सैमसंग गैलेक्सी के बेस मॉडल यानी S23 की बात करें तो इसकी कीमत करीब 80,000 रुपये के आसपास हो सकती है जबकि S23 प्लस की कीमत 90,000 रुपये के आसपास और S23 अल्ट्रा की कीमत 1,15,000 रुपये के आसपास हो सकती है. सटीक जानकारी मोबाइल फोन के लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी. 

वनप्लस लॉन्च करेगी ये 2 स्मार्टफोन

चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी वनप्लस 7 फरवरी को नई दिल्ली में होने वाले अपने एक इवेंट में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. इसमें वनप्लस 11 5G और वनप्लस 11R शामिल है. वनप्लस 11 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 40 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 32 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा. जबकि फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया होगा. वनप्लस 11 5G की कीमत 55,000 रुपये से शुरू होगी जबकि वनप्लस 11R की कीमत 45,000 रुपये के आसपास से हो सकती है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर अब खुलकर लिखिए अपनी बात, Groups के लिए आने वाला है ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget