एक्सप्लोरर

200 MP कैमरा और धांसू फीचर्स के साथ आ रहा Samsung Galaxy S25 Edge, किस स्मार्टफोन से होगी टक्कर, जानिए

Samsung Galaxy S25 Edge: सैमसंग के नए स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge के स्पेसिफिकेशन्स, डिज़ाइन और कीमत को लेकर नई जानकारी सामने आई है. 200MP कैमरे के साथ इस फोन की टक्कर iPhone 17 Air से हो सकती है.

Samsung Galaxy S25 Edge Launch Date: Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर ताजा लीक्स सामने आए हैं, जिसके अनुसार यह स्मार्टफोन सबसे पहले चीन और दक्षिण कोरिया के मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. इसकी टक्कर सीधे तौर पर Apple iPhone 17 Air से होगी, जिसे इसी साल पेश किया जा सकता है.

भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन ग्लोबल लॉन्च 16 अप्रैल को होने की संभावना जताई गई है. भारत जैसे बड़े मार्केट में यह फोन मई में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है.

MWC 2025 में हुआ था शोकेस
स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित MWC 2025 के दौरान इस डिवाइस को शोकेस किया गया, जहां टेक इंडस्ट्री के जानकारों ने इसे "डिज़ाइन का मास्टरपीस" बताया. रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S25 Edge कई मायनों में अपने पिछले मॉडल्स से आगे निकलता है.

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
लीक्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन का डिजाइन बेहद पतला होगा, महज 5.84mm थिकनेस और वजन सिर्फ 162 ग्राम. इतना हल्का और पतला स्मार्टफोन टॉप-क्लास बिल्ड क्वालिटी के साथ आएगा, जिसमें टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह न केवल फोन को मजबूती देगा बल्कि इसे एक लक्ज़री टच भी देगा.

 200MP प्राइमरी लेंस के साथ दमदार कैमरा
Galaxy S25 Edge का सबसे बड़ा आकर्षण इसका डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है. फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा. यह कैमरा कॉम्बिनेशन प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए एक नया स्टैंडर्ड सेट कर सकता है. खासकर लो-लाइट फोटोग्राफी और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें कई एडवांस फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है.

परफॉर्मेंस और बैटरी 
Galaxy S25 Edge में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिलेगा, जो AI प्रोसेसिंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा. इस फोन में 3,900mAh की बैटरी दी जाएगी, जो स्लिम डिजाइन को ध्यान में रखते हुए बहतर बैकअप देने में सक्षम होगी. साथ ही, इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी संभावना है. हालांकि बैटरी की कैपेसिटी थोड़ी कम लग सकती है.

कितना होगा प्राइस?
लीक्स के अनुसार, Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत 1,200 से 1,300 यूरो के बीच हो सकती है, जो भारतीय रुपये में 1 लाख से 1.20 लाख रुपये तक होगी. यह साफ है कि यह फोन प्रीमियम फ्लैगशिप कैटेगरी में आएगा और खास तौर पर उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों में बेस्ट चाहते हैं.

Galaxy S25 Edge को टक्कर देने वाले दमदार स्मार्टफोन्स 

1. Apple iPhone 17 Series
iPhone 17 Pro और iPhone 17 Air, Samsung Galaxy S25 Edge के सबसे बड़े कंपटीटर माने जा रहे हैं. ये फोन Apple के लेटेस्ट A18 Pro Bionic चिपसेट पर काम करेंगे और iOS 19 के साथ अपडेटेड यूज़र एक्सपीरियंस देंगे. इनमें 120Hz की प्रोमोशन डिस्प्ले, स्लीक और प्रीमियम डिज़ाइन मिलेगा. साथ ही, इन फोन में हाई-एंड कैमरा सेटअप और बेहतर बैटरी मैनेजमेंट की सुविधा होगी. Apple का ब्रांड इकोसिस्टम और मजबूत डेटा सिक्योरिटी इन्हें Galaxy S25 Edge से अलग बनाती है. जो यूज़र्स Apple का सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और लंबे समय तक अपडेट चाहते हैं, उनके लिए iPhone 17 Series एक बेहतर विकल्प हो सकता है.

2. Google Pixel 9 Pro / Pixel 9 Ultra
Google के Pixel 9 Pro और Pixel 9 Ultra स्मार्टफोन्स खासतौर पर कैमरा और सॉफ्टवेयर AI इंटेलिजेंस के लिए जाने जाते हैं. इन फोनों में Google का लेटेस्ट Tensor G4 चिप होगा, जो स्मूद परफॉर्मेंस और एडवांस AI फीचर्स को सपोर्ट करेगा. ये फोन स्टॉक Android 15 पर चलती है और 7 साल तक सॉफ़्टवेयर अपडेट्स की गारंटी भी देती है. Pixel की फोटोग्राफी क्वालिटी बेजोड़ होती है, और इसमें Pixel Neural AI, लाइव ट्रांसलेट और रियल-टाइम फीचर्स जैसे इनोवेशन शामिल होंगे. Galaxy S25 Edge के AI फीचर्स को सीधी टक्कर देने के लिए Pixel 9 सीरीज़ एक मजबूत चैलेंजर है.

यह भी पढ़ें: iPhone हो जाएगा अमीरों का सपना! अमेरिका में 40% तक बढ़ सकते हैं दाम, ट्रंप की टैरिफ नीति बनी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात
होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात
Airtel 299 Plan Discontinued: एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
Prevention Mobile From Spam: स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज
स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज
In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?
Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget