एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy Ring: इस महीने में लॉन्च होगी सैमसंग की 'जादुई अंगूठी', यूजर्स के हेल्थ का रखेगी पूरा ख्याल

Samsung Galaxy: सैमसंग ने हाल ही में अपने तीन नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. उन स्मार्टफोन के साथ सैमसंग ने एक अंगूठी यानी रिंग को भी पेश किया था, जिसकी लॉन्च टाइमलाइन लीक हुई है.

Samsung Galaxy Ring: सैमसंग पहली बार अपनी एक स्मार्ट रिंग यानी अंगूठी लॉन्च करने वाली है. आप सोच रहे होंगे कि स्मार्टफोन, टीवी और इलेक्ट्रोनिक आइटम्स बनाने वाली कंपनी अंगूठी कैसे लॉन्च करेगी. दरअसल सैमसंग ने हाल ही में एक स्मार्ट अंगूठी यानी रिंग को दुनिया के सामने पेश किया है. यह कोई मामूली रिंग नहीं है. इसे उंगुली में पहनने वाले इंसान के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल खुद रिंग ही रखेगी. 

दरअसल, सैमसंग ने 17 जनवरी को अमेरिका के कैलिफॉर्निया स्थित सैप सेंटर में सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित किया था. इस इवेंट में सैमसंग ने अपने तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया. इनमें Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus और Samsung Galaxy S24 Ultra का नाम शामिल है. इन तीनों डिवाइस को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी रिंग की एक झलक दिखाई और उसके कुछ बेहद खास फीचर्स के बारे में जानकारी दी.

कब लॉन्च होगी सैमसंग गैलेक्सी रिंग?

हालांकि, सैमसंग ने अपनी इस रिंग की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक टेक एनालिस्ट एवी ग्रीकगार्ट ने इंस्टाग्राम थ्रेड्स के जरिए सैमसंग के इस अपकमिंग रिंग के बारे में कुछ खुलासे किए हैं. इस टेक एनालिस्ट के मुताबिक गैलेक्सी रिंग 2024 के सेकेंड हाफ यानी जून 2024 के बाद लॉन्च हो सकता है. इस रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी रिंग की लॉन्चिंग में देरी हुई है क्योंकि साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग अभी तक अपने इस प्रॉडक्ट का फाइनल प्राइस तय नहीं कर पाई है.

सैमसंग अपने इस प्रॉडक्ट को अगले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च कर सकती है, जो जुलाई या अगस्त में आयोजित किया जा सकता है. सैमसंग अपने इस इवेंट में Galaxy Z Fold 5 और Z Flip 5 के साथ गैलेक्सी रिंग को भी लॉन्च कर सकती है.

रिंग की डिटेल्स हुई लीक

टेक एनालिस्ट ने इस रिंग की साइज़ और कलर ऑप्शन्स भी लीक किए हैं. उनका दावा है कि यह मार्केट में सबसे हल्की रिंग होगी और यह बहुत सारे साइज़ में उपलब्ध होगी. रिंग का अधितकतम साइज 13 होगा. कंपनी इस रिंग को तीन कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है, हालांकि, इवेंट के दौरान कंपनी ने सिल्वर रंग का ऑप्शन पेश किया था.

सैमसंग ने अपनी इस गैलेक्सी रिंग में बहुत सारे एआई फीचर्स शामिल किए हैं. एआई फीचर्स यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से बनाए गए फीचर्स के जरिए यह रिंग यूजर्स के हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, स्ट्रेस लेवल, स्लिप मॉनिटरिंग, डेली एक्टिविजिट जैसी तमाम चीजों का ख्याल रखेगी, और अपडेट भी देती रहेगी. इसका मतलब है कि इस रिंग को पहनने के बाद यूजर्स खुद अपनी सेहत का पूरा ख्याल रख पाएंगे.

यह भी पढ़ें: भई वाह! क्या प्लान है, सिर्फ 148 रुपये खर्च करके मिलेगा 12 OTT ऐप्स का बिल्कुल Free सब्सक्रिप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Embed widget