एक्सप्लोरर

50MP सेल्फी कैमरा, डॉल्बी साउंड, शानदार डिस्प्ले...जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy M55

Samsung Galaxy New Phone: कंपनी की तरफ से लॉन्चिंग को लेकर अभी किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है. हालांकि लीक रिपोर्ट्स से फोन के स्पेशिफिकेशन्स को लेकर जानकारी मिली है.

Samsung Galaxy M55 Smartphone: सैमसंग अपनी गैलेक्सी M सीरीज के नए स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है. यह नया स्मार्टफोन कोई और नहीं बल्कि Samsung Galaxy M55 है, जो कि गैलेक्सी A55 का मोडिफाइड वर्जन होगा. फोन की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन एक लीक रिपोर्ट में फोन को लेकर कई बड़ी जानकारियां सामने आई हैं. 

MSPowerUser की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के इस नए फोन में कंपनी सबसे ज्यादा रेजॉल्यूशन वाला सेल्फी कैमरा देने वाली है. यह कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है और यह फोन डॉल्बी साउंड भी ऑफर कर सकता है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन में कंपनी फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले देने वाली है, जो कि 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. 

Samsung Galaxy M55 के संभावित फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे ऑफर किए जाएंगे. इसमें 50MP के एक मेन कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल होगा. यह फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी स्टोरेज तक के वैरिएंट में उपलब्ध होगा.

इसके अलावा टिपस्टर मुकुल शर्मा ने भी इस फोन को लेकर X पर पोस्ट किया है. मुकुल शर्मा के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी M55 में 12 रैम के साथ स्नैपड्रैगन चिपसेट होने की उम्मीद है. साथ ही ये भी बताया गया है कि ये अब तक के सबसे पतले गैलेक्सी M-सीरीज फोन में से एक होगा.

दो कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है फोन

जानकारी के मुताबिक, ये फोन दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ब्लू में भारत में लॉन्च हो सकता है. फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें आपको 5000mAh बैटरी मिल सकती जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन की पिछली गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 Soc के साथ एड्रेनो (टीएम) 644 जीपीयू के साथ लॉन्च हो सकता है.

यह भी पढ़ें:-

कितना खतरनाक है AI Clone Voice Scam? कैसे टल सकता है खतरा, यहां पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget