एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy M51 अलगे महीने हो सकता है लॉन्च, इस फोन को मिलेगी चुनौती

Samsung का नया Galaxy M51 स्मार्टफोन अगले महीने (सितम्बर) में लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, अब इस स्मार्टफोन को यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपनी M सीरिज में अब एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी करने जा रही है. सोर्स के मुताबिक नया स्मार्टफोन Galaxy M51 होगा, जोकि अगले महीने (सितम्बर) में लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, अब इस स्मार्टफोन को यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है. हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक इस फोन की लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है.

Samsung का नया Galaxy M51 स्मार्टफोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आएगा. इसमें वाई-फाई, एलटीई और एनएफसी का भी  सपोर्ट मिलेगा. इस फोन में Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा और यह 8GB रैम के साथ आ सकता है. इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP का कैमरा सेंसर मिलेगा. इस स्मार्टफोन में 25 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है. इसके अलावा यह OneUI 2.0 बेस्ड Android10 पर काम करेगा. कंपनी इस स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले देगी.

अभी हाल ही में कंपनी Galaxy M31s को भी लॉन्च किया था. नए Samsung Galaxy M31s में दो वेरिएंट मिलते हैं. इसके 6 GB+128 GB  वेरियंट की कीमत 19,499 रुपये है जबकि इसके 8 GB+128 GB  वेरियंट की कीमत 21,499 रुपये रखी है.

नए Galaxy M31s स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले लगाया है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Samsung एक्सिनॉज 9611 प्रोसेसर दिया है जोकि 2.3 गीगाहर्टज क्लॉक स्पीड से लैस है. इस नए फोन में 6000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग से लैस है. इस फोन के साथ 25W का फास्ट चार्जर भी मिलता है.

फोटोग्राफी के लिए नए  Galaxy M31s के रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का कैमरा, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस , तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा भी 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. यह फोन 4K विडियो रिकॉर्ड शूट करने की आजादी देता है.

OnePlus Nord से होगा मुकाबला

Samsung Galaxy M51 का मुकाबला OnePlus Nord से होगा. इस फोन की कीमत 24,999 रुपये से लेकर 29,999 रुपये तक जाती है. फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइम कैमरा (Sony IMX586 with OIS), 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ लेंस मौजूद है.

इसके अलावा हर रोशिनी में बेहतर फोटो क्लिक करने में यह कैमरा सेटअप अच्छा है. इसके अलावा सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया है.

OnePlus Nord में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले लगा है जोकि 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन 5G को सपोर्ट करता है. परफॉरमेंस के मामले में यह प्रोसेसर काफी अच्छा माना जाता है. हैवी गेम्स भी इसमें बिना किसी परेशानी के स्मूथ चलती है. पावर के लिए इस फोन में 4115mAh की बैटरी दी गई है जोकि 30T फ़ास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है. 30 मिनट में इस फोन की बैटरी 70 फीसदी चार्ज हो जाती है.

यह भी पढ़ें 

महज 15 मिनट में फुल चार्ज होने की खूबी के साथ यह शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget